P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeखेलकूदएमपीएल सीजन-2 "सिंधिया कप 2025" के लिए भोपाल लेपर्ड्स ने की टीम...

एमपीएल सीजन-2 “सिंधिया कप 2025” के लिए भोपाल लेपर्ड्स ने की टीम घोषणा, अरशद खान होंगे कप्तान

भोपाल। मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (एमपीएल) का दूसरा सीजन, जिसे “सिंधिया कप 2025” के नाम से जाना जाएगा, 12 जून से ग्वालियर के श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो रहा है। इस टूर्नामेंट में कुल 7 टीमें भाग लेंगी। भोपाल की टीम “भोपाल लेपर्ड्स” ने गुरुवार को अपनी टीम की घोषणा के साथ नई जर्सी का भी अनावरण किया। यह कार्यक्रम भोपाल स्थित जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी के श्री गुरुदेव गुप्ता मीडिया स्टूडियो में आयोजित हुआ।

टीम का स्लोगन है “पंजा जीत का”, जो टीम की आक्रामक रणनीति और जीत के प्रति संकल्प को दर्शाता है।

टीम में अनुभव और युवा जोश का शानदार मेल

भोपाल लेपर्ड्स की टीम ने इस बार संतुलित संयोजन के साथ एक मजबूत स्क्वाड तैयार किया है, जिसमें अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा और होनहार प्रतिभाओं को भी मौका दिया गया है। टीम की कप्तानी आईपीएल का अनुभव रखने वाले अरशद खान को सौंपी गई है, जबकि उप-कप्तान होंगे कमल त्रिपाठी। कोच संजय पांडे ने बताया कि खिलाड़ियों को विभिन्न स्थितियों में खेलने के लिए विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है, जिसमें नाइट मैचेज को ध्यान में रखकर प्रैक्टिस शेड्यूल तैयार किया गया है।

टीम मालिक अभिषेक मोहन गुप्ता ने जानकारी दी कि खिलाड़ियों के लिए हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स और परफॉर्मेंस कोच के साथ मिलकर स्पेशल ट्रेनिंग और फिटनेस प्रोग्राम तैयार किए गए हैं, जो खिलाड़ियों की भूमिका के अनुसार विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए हैं।

टीम की घोषणा

भोपाल लेपर्ड्स की स्क्वाड में शामिल हैं:

  • कप्तान: अरशद खान
  • उप-कप्तान: कमल त्रिपाठी
  • अन्य खिलाड़ी: अनिकेत वर्मा, गौतम रघुवंशी, माधव तिवारी, हर्ष दीक्षित, कुलदीप गेही, शुभम कुशवाह, गौरव पिचोनिया, शिवांग कुमार, यश दुबे, कुणाल राय, अदीब उर रहमान, रोशन केवट, आयुष मनकर, हिमांशु शिंदे, अक्षय सिंह और आयुष आनंद।

पहला मुकाबला 13 जून को

भोपाल लेपर्ड्स की टीम अपना पहला मुकाबला 13 जून को जबलपुर रॉयल लायंस के खिलाफ खेलेगी। टूर्नामेंट का समापन 24 जून को होगा। पिछली बार की उपविजेता रही टीम इस बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

प्रायोजक और फ्रेंचाइजी प्रबंधन

भोपाल लेपर्ड्स ने इस सीजन के लिए जिन साझेदारों के साथ हाथ मिलाया है, उनमें शामिल हैं:

  • फिटब्लिस बाय एसके
  • जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी
  • श्रूसबरी इंटरनेशनल स्कूल
  • हर्ष एक्सप्रेस
  • ह्यूमल इंडिया

इस फ्रेंचाइजी का संचालन एचएमजी सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस द्वारा किया जाता है, जो मध्य प्रदेश में खेल प्रबंधन के क्षेत्र में अग्रणी संस्था है और इसके पास लेकसिटी फुटबॉल क्लब जैसे प्रतिष्ठित क्लब का अनुभव भी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट