IND vs SA T20I: नई दिल्ली/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। चोट से उबर चुके कुछ अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी के साथ-साथ अनुभवी खिलाड़ियों को फिर से आगे किया गया है, और युवा प्रतिभाओं को मौका दिया गया है। BCCI ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी साझा की है। बता दें कि रायपुर में साउथ अफ्रीका और भारत के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। 6 दिसंबर को तीसरा वनडे खेला जाएगा, जोकि इसके बाद टी-20 सीरीज 9 दिसंबर से शुरू होगी।
टीम में बड़े नाम शामिल, गिल के खेलने को लेकर संशय
टी-20 सीरीज के लिए एक बार फिर कप्तानी की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है। उप-कप्तान के रूप में शुभमन गिल को रखा गया है। गिल को चोट लगने के बाद लगभग दो हफ्ते बाद टीम में शामिल किया गया है, लेकिन फिर भी उनके खेलने पर संशय बना हुआ है। गिल को कोलकाता टेस्ट के दौरान चोट लगी थी।
हार्दिक पंड्या को मिला प्रदर्शन का परिणाम
घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन के आधार पर एक बार फिर हार्दिक पंड्या भी टीम में वापसी कर चुके हैं, जोकि 73 दिन के लंबे समय बाद टीम में लौटे हैं। उन्हें एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच के दौरान चोट लगी थी। उनके आने से आलराउंड क्षमता में मजबूती लाएगा। वहीं ऋषभ पंत को टीम में जगह नहीं मिली है।
जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन को भी किया शामिल
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज के लिए टीम का चयन करने के लिए बुधवार को चयन समिति की बैठक हुई। जिसमें एक बार फिर सूर्यकुमार यादव भारत के नियमित टी20 कप्तान बनाया गया। टीम में जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन और युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को भी शामिल किया गया है। साथ ही युवा और अनुभव दोनों को तरजीह दी गई है।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी-20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
पहला टी20- 9 दिसंबर, कटक
दूसरा T20- 11 दिसंबर, मुल्लांपुर
तीसरा T20- 14 दिसंबर, धर्मशाला
चौथा T20- 17 दिसंबर, लखनऊ
पांचवां T20- 19 दिसंबर, अहमदाबाद
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीमः
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर


