राज्य मेरिट सूची में डिंडौरी के सितारों की धमक, कलेक्टर ने किया सम्मानित

डिंडौरी/खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ डिंडौरी, माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणामों ने डिंडौरी जिले में जश्न का माहौल बना दिया है। प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव द्वारा भोपाल से घोषित इन नतीजों में डिंडौरी जिले ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया अध्याय लिखा है। राज्य की मेरिट सूची में जिले के छात्र-छात्राओं ने अपनी धाक जमाते हुए यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी भी संसाधन की मोहताज नहीं होती।

https://khabardigital.com/india/cbse-10th-result-2026-cbse-10th-result-released-heres-how-to-check/

​जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अनुसार, इस वर्ष परीक्षा परिणाम संतोषजनक और प्रगतिशील रहे हैं:

  • ​कक्षा 10वीं: 83.8% परिणाम के साथ जिले ने राज्य स्तर पर 9वीं रैंक हासिल की है।
  • ​कक्षा 12वीं: 86.87% परिणाम के साथ जिले ने राज्य में 8वीं रैंक दर्ज की है।
  • हाई स्कूल में 1.89% और हायर सेकेंडरी में लगभग 10% की भारी उछाल जिले के शैक्षिक नवाचारों का प्रमाण है।
  • ​जिले के दो होनहारों ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में जगह बनाकर पूरे मध्य प्रदेश में जिले का मान बढ़ाया है
  • ​कुमारी मालती पाराशर (10वीं): 98% अंकों के साथ प्रदेश में 10वां स्थान।
  • ​ध्रुव कुमार साहू (12वीं): 97% अंकों के साथ प्रदेश में 8वां स्थान।

​इसके साथ ही, भुवनेश्वरी ठाकुर, रघुनंदन ठाकुर, ऊर्जा अग्रवाल, रूपेश यादव, शिवाली साहू, तनुश्री साहू, सरस्वती पारासर, झिलमिल मरावी, ललित मशराम, सैयद मंतशा कौसर, अमलेश्वरी धुर्वे और कौशल्या राजपूत ने भी जिला मेरिट सूची में अपना स्थान सुरक्षित कर जिले का गौरव बढ़ाया।

https://khabardigital.com/india/petrol-will-become-costlier-by-rs-18-and-diesel-by-rs-35-per-litre/

​सफलता के इन सितारों को सम्मानित करने के लिए कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने एक विशेष आयोजन किया। कलेक्टर निवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में न केवल विद्यार्थियों का सम्मान किया गया, बल्कि कलेक्टर द्वारा पहले की गई घोषणा के अनुरूप हर मेरिट छात्र को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भेंट की गई।

​कलेक्टर भदौरिया ने विद्यार्थियों के संघर्ष को नमन करते हुए कहा, "आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के हमारे होनहारों ने विपरीत परिस्थितियों में भी जो मुकाम हासिल किया है, वह पूरे जिले के लिए प्रेरणा है। ​मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के त्याग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और स्वयं के अनुशासन को दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीमित संसाधन सफलता की राह में बाधा नहीं, बल्कि एक अतिरिक्त ऊर्जा का काम करते हैं।

https://khabardigital.com/india/8th-pay-commission-job-consultant-recruitment-salary-1-80-lakh-apply-online/

​इस गौरवशाली अवसर पर जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त राजेन्द्र कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुमन परस्ते, जनसंपर्क अधिकारी चेतराम अहिरवार सहित जिले के अनेक प्रबुद्ध नागरिक और मेधावियों के अभिभावक उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़