कुत्तों के झुंड से डरकर भाग रहा था 17 वर्षीय छात्र हर्षल, दुकान में गिरने से हुई मौत; CCTV में कैद हुई घटना

महाराष्ट्र के बदलापुर में एक 17 साल के छात्र हर्षल शिंदे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह आवारा कुत्तों के झुंड से डरकर भाग रहा था कि कुत्तों के डर से घबराकर भागते समय उसे हार्ट अटैक आया, जिसके बाद वह एक किराना दुकान में गिर पड़ा। इस पूरी घटना से जुड़ी तस्वीरें दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई ।

कुत्तों के झुंड से डरकर भाग रहा था 17 वर्षीय छात्र हर्षल, दुकान में गिरने से हुई मौत; CCTV में कैद हुई घटना
Khabar Digital Desk

28 नवंबर 2026, महाराष्ट्र: कुत्तों के झुंड से डरकर भाग रहा था 17 वर्षीय छात्र हर्षल, दुकान में गिरने से हुई मौत; CCTV में कैद हुई घटना - महाराष्ट्र के बदलापुर में एक 17 साल के छात्र हर्षल शिंदे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह आवारा कुत्तों के झुंड से डरकर भाग रहा था कि कुत्तों के डर से घबराकर भागते समय उसे हार्ट अटैक आया, जिसके बाद वह एक किराना दुकान में गिर पड़ा। इस पूरी घटना से जुड़ी तस्वीरें दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई ।

दोस्तों के साथ घर लौट रहा था छात्र

जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार शाम बदलापुर पश्चिम शनी नगर इलाके की है। 12वीं साइंस में पढ़ने वाला हर्षल शिंदे क्लास खत्म होने के बाद अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में आवारा कुत्तों का एक झुंड उसके पीछे पड़ गया। कुत्तों को अपनी ओर आते देखकर हर्षल घबरा गया और तेजी से भागने लगा।

भागते हुए वह एक किराना दुकान के अंदर पहुंचा, लेकिन दुकान में दाखिल होने के कुछ ही पलों बाद वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि घबराहट और भागने के दौरान उसे हार्ट अटैक आया, जिससे उसकी मौत हो गई।

बुजुर्ग महिला ने पानी पिलाने की कोशिश की

इस घटना का सबसे भावुक पहलू दुकान में मौजूद एक बुजुर्ग महिला से जुड़ा है। महिला ने बताया कि हर्षल जब दुकान के अंदर पहुंचा, तब वह काफी घबराया हुआ था। वह कुछ समझ पातीं, उससे पहले ही छात्र उनके सामने गिर पड़ा। महिला ने उसे पानी पिलाने और संभालने की कोशिश की, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस घटना को याद कर बुजुर्ग महिला भावुक हो गईं। दुकान में लगे CCTV कैमरे में छात्र के दुकान की ओर भागकर आने की तस्वीरें कैद हुई हैं।

शहर में 12 से 15 हजार आवारा कुत्तों का अनुमान

हर्षल की मौत के बाद शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को लेकर नगर परिषद प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि लंबे समय से इस समस्या की शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन ठोस समाधान नहीं निकला।

बदलापुर बीजेपी के सभापति किरण भोईर ने बताया कि शहर में आवारा कुत्तों की संख्या लगभग 12 से 15 हजार है। अभी हर दिन करीब 30 कुत्तों की नसबंदी की जा रही है। इसके साथ ही शेल्टर हाउस परियोजना पर भी काम चल रहा है। शुरुआती चरण में यहां 100 कुत्तों को रखने की व्यवस्था बनाई गई है और अब 60 अतिरिक्त कुत्तों की क्षमता बढ़ाने की तैयारी है।

स्कूल और अस्पतालों के आसपास बढ़ेगी निगरानी

नगर परिषद प्रशासन अब आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए श्वान प्रेमियों, पुलिस अधिकारियों और नगर परिषद के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित करेगा। इसमें कुत्तों के प्रबंधन और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चर्चा होगी। प्रशासन की योजना अस्पतालों, स्कूलों और रेलवे स्टेशनों जैसे संवेदनशील इलाकों में घूमने वाले आवारा कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी कराने की है।

किरण भोईर ने बताया कि सार्वजनिक सड़कों और रास्तों पर कुत्तों को खाना खिलाने के नियमों का पालन जरूरी है। बदलापुर पश्चिम में नसबंदी अभियान का विस्तार करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की भी तैयारी है। हर्षल की मौत के बाद आवारा कुत्तों के प्रबंधन और नागरिकों की सुरक्षा का मुद्दा फिर चर्चा में आ गया है। पशुओं के संरक्षण के साथ-साथ आम नागरिकों और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी जरूरी है।

यह भी पढ़ें - सीहोर के 76 गांवों की बदलेगी तकदीर, सीएम मोहन यादव ने 536 करोड़ की सिंचाई परियोजना का किया लोकार्पण

संबंधित खबरें

मध्यप्रदेश में 1 दिसंबर से शुरू होगी धान की MSP पर खरीदी, 20 जनवरी तक चलेगा उपार्जन; जानें नए रेट

44 minutes ago

सीहोर के 76 गांवों की बदलेगी तकदीर, सीएम मोहन यादव ने 536 करोड़ की सिंचाई परियोजना का किया लोकार्पण

about 1 hour ago

कटनी में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: जंगली सूअर के अवैध शिकार और मांस की बिक्री का भंडाफोड़

about 3 hours ago

बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर नई दिल्ली में मध्यप्रदेश के झाबुआ की हीमा निनामा के साहस की सराहना

about 11 hours ago

देवास में सलाहकार समिति की बैठक: सीएम मोहन यादव ने किसानों को खेत से जुड़ाव रखने की दी नसीहत

about 11 hours ago

सिवनी: ​ग्राम बांकी में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

about 12 hours ago

और पढ़ें

हिमाचल के मैदानी इलाकों में घने कोहरे का कहर, वाहन चालकों को रही परेशानी; मौसम विभाग ने 72 घंटे का अलर्ट जारी किया
मौसम

हिमाचल के मैदानी इलाकों में घने कोहरे का कहर, वाहन चालकों को रही परेशानी; मौसम विभाग ने 72 घंटे का अलर्ट जारी किया

शादी के सीजन में सोना-चांदी की तेजी ने बढ़ाई परेशानी, सोना ₹1.28 लाख के पार, चांदी ₹1.57 लाख पहुंची
सोना-चांदी

शादी के सीजन में सोना-चांदी की तेजी ने बढ़ाई परेशानी, सोना ₹1.28 लाख के पार, चांदी ₹1.57 लाख पहुंची

मध्यप्रदेश में 1 दिसंबर से शुरू होगी धान की MSP पर खरीदी, 20 जनवरी तक चलेगा उपार्जन; जानें नए रेट
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में 1 दिसंबर से शुरू होगी धान की MSP पर खरीदी, 20 जनवरी तक चलेगा उपार्जन; जानें नए रेट

एलन मस्क अब अंतरिक्ष में तैनात करेंगे 10 लाख सैटेलाइट, बनाएंगे AI Data Center
सोशल मीडिया ट्रेंड

एलन मस्क अब अंतरिक्ष में तैनात करेंगे 10 लाख सैटेलाइट, बनाएंगे AI Data Center

सीहोर के 76 गांवों की बदलेगी तकदीर, सीएम मोहन यादव ने 536 करोड़ की सिंचाई परियोजना का किया लोकार्पण
मध्यप्रदेश

सीहोर के 76 गांवों की बदलेगी तकदीर, सीएम मोहन यादव ने 536 करोड़ की सिंचाई परियोजना का किया लोकार्पण

कटनी में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: जंगली सूअर के अवैध शिकार और मांस की बिक्री का भंडाफोड़
मध्यप्रदेश

कटनी में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: जंगली सूअर के अवैध शिकार और मांस की बिक्री का भंडाफोड़

शहडोल के 400 किसान 100 हेक्टेयर में कर रहे फूलों का उत्पादन, गेंदे की खेती से युवा किसान तनवीर कमा रहे चार लाख रुपये सालाना
किसान समाचार

शहडोल के 400 किसान 100 हेक्टेयर में कर रहे फूलों का उत्पादन, गेंदे की खेती से युवा किसान तनवीर कमा रहे चार लाख रुपये सालाना

सराहनीय काम के लिए 277 पुलिसकर्मी सम्मानित, DGP ने कहा—अच्छे कार्य का पुरस्कार तत्‍काल मिलना चाहिए
पुलिस न्यूज़