अवैध रूप से भंडारित 2,200 क्विंटल धान जब्त, 5,500 बोरियों पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही

कटनी – कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर जिले में अवैध धान भंडारण पर कड़ी निगरानी जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को संयुक्त जांच दल ने स्लिमनाबाद तहसील के ग्राम भूला और ग्राम टिकरिया में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5,500 बोरियों में रखी लगभग 2,200 क्विंटल धान जब्त की है। जिले में अवैध भंडारण के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

ग्राम भूला में मिली 3,000 बोरी धान
कलेक्टर के आदेश पर गठित खाद्य, राजस्व और कृषि उपज मंडी के अधिकारियों की टीम ने ग्राम भूला स्थित असाटी कृषि केंद्र का औचक निरीक्षण किया। यहां दुकान के अंदर गोदाम में 3,000 बोरी धान भंडारित पाई गई। प्रशासन ने उक्त धान को जब्त कर इसकी निकासी और परिवहन पर 20 जनवरी तक रोक लगा दी है।

ग्राम टिकरिया में बिना दस्तावेज़ मिली 2,500 बोरी धान
जांच दल इसके बाद ग्राम टिकरिया पहुंचा, जहां विकास असाटी द्वारा कृषि के लिए लिए गए खेत में लगभग 2,500 बोरी धान भंडारित पाई गई। पूछने पर असाटी कोई दस्तावेज या अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। प्रशासन ने इस धान को भी जब्त कर निकासी पर रोक लगाई और इसे सुपुर्दनामे पर असाटी को सौंप दिया।

जांच दल में शामिल अधिकारी
इस कार्रवाई में जिला आपूर्ति अधिकारी सज्जन सिंह परिहार, सहायक आपूर्ति अधिकारी पियूष शुक्ला, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी यज्ञदत्त त्रिपाठी, नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक देवेंद्र तिवारी और कृषि उपज मंडी से अभय दुबे मौजूद रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़