मध्यप्रदेश•

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तैराकी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, कहा- खिलाड़ियों को लगातार आगे बढ़ा रही सरकार

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तैराकी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, कहा- खिलाड़ियों को लगातार आगे बढ़ा रही सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 नवंबर को 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। चैंपियनशिप का आयोजन भोपाल के तुलसी नगर स्थित प्रकाश तरण पुष्कर में किया जा रहा है। इस चैंपियनशिप में 26 राज्यों के 400 से अधिक पैरा स्विमर्स भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग सहित कई जन-प्रतिनिधि और अधिकारी शामिल थे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत स्पोर्ट्स सहित सभी क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है। वर्ष 2016 के रियो पैरा ओलिंपिक में भारत को 4 पदक मिले थे। उसके बाद टोक्यो पैरा ओलिंपिक में पदकों की संख्या चार गुना बढ़कर 20 हो गई। वर्ष 2024 के पैरा ओलिंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 29 मेडल अपने नाम किए थे। उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि 2026 के पैरा एशियाई खेलों में भारत ने 114 जीतकर भारत ने अद्भुत कीर्तिमान गढ़ा है। इसमें हमारे पैरा स्विमर्स के 11 पदक शामिल हैं।

1000592568

खिलाड़ियों को लगातार आगे बढ़ा रही राज्य सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैम्पियनशिप में देश के 26 राज्यों के 400 से अधिक पैरा स्विमर्स शामिल हुए हैं। इनमें 100 महिला तैराक हैं। यह हमारे लिए गर्व का विषय है। पद्मश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया ने खेल क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मध्यप्रदेश में विभिन्न खेलों की 11 अकादमी कार्यरत हैं। हमारे 32 खिलाड़ियों ने इसी वर्ष एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने 12 मेडल जीते हैं, जिसमें दो 2 सिल्वर मेडल शामिल हैं। मध्यप्रदेश सरकार अपने खिलाड़ियों के लिए आगे बढ़ाने के लिए हर विधानसभा में बेहतर स्पोर्ट्स स्टेडियम तैयार करने की दिशा में काम कर रही है।

1000592749

देश-दुनिया को आकर्षित करता है मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2020 से लागू राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत खिलाड़ियों, कोच एवं प्रशिक्षकों को प्रोत्साहन दिया गया है। भोपाल वॉटर स्पोर्ट्स का हब बन रहा है। क्याकिंग, केनोइंग और रोइंग के बाद अब सेलिंग की प्रतियोगिता भी बड़ी झील में हुई थी। बरखेड़ा नाथू के स्पोर्ट्स स्टेडियम में एशियन हॉकी का बड़ा आयोजन प्रदेश को गौरवान्वित करेगा। राज्य सरकार का प्रयास है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के बड़े आयोजनों की संख्या बढ़ती चली जाए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश प्राकृतिक सौंदर्य, पर्यटन स्थलों और खानपान के लिए देश-दुनिया को आकर्षित करता रहा है।

हमारे जीवन का अहम आयाम है खेल

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण आयाम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार लगातार सभी खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है। इसी का परिणाम है कि राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में मध्यप्रदेश का स्थान अब 17-18 से तीसरा हो गया है। भोपाल के पास बरखेड़ा नाथू में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश में 19 नवंबर से पहली बार एशियम वुमेन चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें एशिया महाद्वीप के 6 देशों की टीमें शामिल होंगी। मध्यप्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में एक स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाया जा रहा है, जिसमें पैरा स्पोर्ट्स के लिए भी विशेष व्यवस्था की जाएगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

सिवनी: चलती कार में लगी भीषण आग, सिवनी-मंडला मार्ग पर ग्राम छुई के पास हादसा

7 minutes ago

आदिवासी सम्मान और किसान हितों पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, CM मोहन यादव और सांसद का फूंका पुतला

about 7 hours ago

Birsa Munda Jayanti: बिरसा मुंडा जयंती पर भाजपा मनाएगी जनजातीय गौरव सप्ताह, कटनी में पंचायत से जिला स्तर तक होंगे आयोजन

about 7 hours ago

भोपाल में 14 नवंबर से महंगा होगा सांची दूध, फुल क्रीम से लेकर टोंड और डबल टोंड तक बढ़े दाम

about 9 hours ago

रथ में सवार होकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पशुपालकों पर की पुष्प वर्षा, कहा- उन्नत दुधारू पशुओं से ही किसान के घर होती है महालक्ष्मी की कृपा

about 9 hours ago

आदिवासी सम्मान और किसान हितों पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, CM मोहन यादव और सांसद का फूंका पुतला

about 10 hours ago

और पढ़ें

सिवनी: चलती कार में लगी भीषण आग, सिवनी-मंडला मार्ग पर ग्राम छुई के पास हादसा
मध्यप्रदेश

बंडोल पुलिस ने चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मध्यप्रदेश

बंडोल पुलिस ने चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

यूपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! धर्मपाल की जिम्मेदारी पर बढ़ा दबाव, चुनावी कमान संभालेंगे मध्यप्रदेश के चंद्रशेखर
उत्तर प्रदेश

यूपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! धर्मपाल की जिम्मेदारी पर बढ़ा दबाव, चुनावी कमान संभालेंगे मध्यप्रदेश के चंद्रशेखर

शहपुरा जिला बनाने की मांग ने फिर पकड़ा जोर, परिसीमन के बीच पांच दशक पुराने संघर्ष को नई उम्मीद!
मध्यप्रदेश

शहपुरा जिला बनाने की मांग ने फिर पकड़ा जोर, परिसीमन के बीच पांच दशक पुराने संघर्ष को नई उम्मीद!