आंध्रप्रदेश के कर्नूल में बस में लगी भीषण आग..!इस हादसे में 32 लोगों की मौत हो गई है।बस में 40 से ज्यादा यात्री थे सवार।

आंध्रप्रदेश के कर्नूल में बस में लगी भीषण आग..! हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई है। बस में 40 से ज्यादा यात्री थे सवार।

कुरनूल/खबर डिजिटल: आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में तड़के सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही एक स्लीपर बस में आग लगने से 23 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 4 बजे नेशनल हाईवे 44 (NH-44) पर चिन्ना टेकुर गांव के पास हुआ।

जानकारी के मुताबिक, प्राइवेट वोल्वो बस में करीब 41 यात्री सवार थे। यात्रा के दौरान बस की टक्कर एक दोपहिया वाहन से हो गई। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल का फ्यूल कैप खुला हुआ था, जिससे वह बस के नीचे फंसकर घिसटती चली गई और चिंगारी निकलने से बस में भीषण आग लग गई।

आग लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। एसी बस होने के कारण कई लोग बाहर नहीं निकल पाए, जबकि कुछ यात्रियों ने शीशे तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की। 12 यात्री आपातकालीन द्वार से कूदकर मामूली चोटों के साथ अपनी जान बचाने में सफल रहे। घायलों को तत्काल कुरनूल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा — "कुरनूल जिले के चिन्ना टेकुर गांव के पास हुए भयानक बस हादसे के बारे में जानकर मैं स्तब्ध हूं। मेरी गहरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। राज्य सरकार पीड़ितों और घायलों को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।”

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 1 hour ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़