Singrauli Adani Power Plant : अडाणी पावर प्लांट में मजदूर की मौत, लगाई आग, की तोड़फोड़

Singrauli Adani Power Plant : मध्यप्रदेश के विंध्य क्षेत्र के सिंगरौली जिले के बधौरा स्थित अडाणी पावर प्लांट में शनिवार को एक मजदूर की मौत के बाद तनाव का माहौल बन गया। मजदूर की मौत के बाद गुस्साए मजदूरों ने प्लांट परिसर में जमकर हंगामा किया और कई वाहनों में तोड़फोड़ की और ठेकेदार के दफ्तर में आग लगा दी। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए है।

मजदूर की मौत, फैला आक्रोश

जानकारी के अनुसार प्लांट में काम करने वाले मजदूर लल्लन सिंह की मौत की खबर लगते ही अन्य मजदूरों में आक्रोश फैल गया। चर्चा फैल गई कि मजदूर की मौत ऊंचाई से गिरने के कारण हुई और बाद में शव को छिपाने की कोशिश की गई। जिसके बाद मजदूरों ने प्लांट में हंगामा शुरू कर दिया और मामला बिगड़ता चला गया।

प्लांट में कई मजदूर मौजूद

घटना के दौरान प्लांट में करीब 1 हजार से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि करीब 10 हजार मजदूर प्लांट में काम करते है। घटना के बाद 8 से 9 हजार मजदूर अपने सामान के साथ प्लांट से बाहर निकल गए, जबकि एक हजार से अधिक मजदूर खबर लिखे जाने तक प्लांट परिसर के अंदर मौजूद हैं। वही हंगामा कर रहे मजदूरों को प्लांट प्रशासन समझाने की कोशिश कर रहा है।

मौके पर पुलिस और प्रशासन

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। करीब 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं। SDM, तहसीलदार और एडिशनल एसपी समेत कई आला अधिकारी घटनास्थल पर मामले को शांत करने का प्रयास कर रहे है।

आगजनी और तोड़फोड़

बताया जा रहा है कि गुस्साए मजदूरों ने ठेकेदार के कार्यालय में आग लगा दी और कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। कुछ गाड़ियों को पलट भी दिया गया। पुलिस चौकी प्रभारी की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। इसके अलावा कंपनी के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मारपीट की भी खबर है।

क्या कहता है प्लांट प्रबंधन?

घटना को लेकर कंपनी प्रबंधन और जिला प्रशासन का कहना है कि मजदूर की मौत देर रात हार्ट अटैक से हुई थी, लेकिन मामले को लेकर मजदूरों में नाराजगी बनी हुई है। प्लांट परिसर में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़