Agniveer Rally 2026: भोपाल में 24 अगस्त से अग्निवीर भर्ती रैली, इन युवाओं को मिलेगा मौका, जानें जरूरी दस्तावेज

Agniveer Rally 2026: भोपाल में 24 अगस्त से अग्निवीर भर्ती रैली, इन युवाओं को मिलेगा मौका, जानें जरूरी दस्तावेज

डेस्क। भारतीय सेना में अग्निवीर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अग्निपथ योजना के तहत भोपाल के 3 ईएमई सेंटर, बैरागढ़ में 24 अगस्त 2026 से 11 अक्टूबर 2026 तक भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।

यह भर्ती युद्ध विधवाओं, सैनिक विधवाओं, भूतपूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिकों के बच्चों एवं भाइयों के लिए होगी। इसके अलावा राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भी ओपन श्रेणी में भर्ती रैली में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

इन पदों पर होगी भर्ती

भर्ती रैली के दौरान कई श्रेणियों में चयन किया जाएगा। इनमें शामिल हैं—

  • अग्निवीर टेक्निकल
  • अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर (टेक्निकल)
  • अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास)
  • उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए ओपन श्रेणी अग्निवीर भर्ती

अग्निवीर टेक्निकल श्रेणी की अखिल भारतीय भर्ती रैली 24 और 25 अगस्त 2026 को आयोजित होगी। सभी उम्मीदवारों को तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 4 बजे टी-जंक्शन गेट पर रिपोर्ट करना होगा।

भर्ती में शामिल होने के लिए ये दस्तावेज जरूरी

उम्मीदवारों को सभी जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रति और दो स्व-सत्यापित फोटोकॉपी साथ लानी होगी। इनमें प्रमुख रूप से—

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • जन्मतिथि और निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • अविवाहित प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक खाते का विवरण

इसके अलावा पात्रता के अनुसार एनसीसी प्रमाण पत्र, खेल प्रमाण पत्र, आईटीआई/एनटीसी प्रमाण पत्र, रिलेशन सर्टिफिकेट, डिस्चार्ज बुक, पीपीओ समेत अन्य आवश्यक दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होंगे।

हिंदी या अंग्रेजी में ही मान्य होंगे दस्तावेज

भर्ती से जुड़े सभी प्रमाण पत्र, हलफनामे और अन्य दस्तावेज हिंदी या अंग्रेजी में होने चाहिए। यदि कोई दस्तावेज किसी अन्य क्षेत्रीय भाषा में है, तो उसके साथ हिंदी या अंग्रेजी में अनुवादित और नोटरी से सत्यापित प्रति जमा करनी होगी।

यूनिट मुख्यालय कोटा के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में स्पॉन्सरशिप हलफनामा भी साथ लाना होगा। यदि किसी दस्तावेज में नाम, जन्मतिथि या पते में बदलाव हुआ है तो संबंधित हलफनामा भी देना होगा।

फर्जी दस्तावेज देने पर होगी सख्त कार्रवाई

भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया में गलत जानकारी, फर्जी दस्तावेज या किसी भी तरह के अनुचित तरीके का इस्तेमाल करने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया से बाहर करने के साथ भविष्य की सेना भर्ती में भी प्रतिबंधित किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

भर्ती की जानकारी कहां मिलेगी?

भर्ती से जुड़े प्रमाण पत्रों और निर्धारित प्रारूप की जानकारी नजदीकी एआरओ/जेडआरओ, रेजिमेंटल प्रशिक्षण केंद्र, संबंधित सेना मुख्यालय, ईएमई यूनिट, जिला सैनिक बोर्ड और 3 ईएमई सेंटर, बैरागढ़ से प्राप्त की जा सकती है।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार 0755-2646722 और 8962677883 पर संपर्क कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित पात्रता और अन्य दिशा-निर्देश भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-weather-20-july-2026-mp-rain-alert-50-districts-heavy-rain-forecast/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़