CM Mohan: MP का मुख्यमंत्री बदलना चाहती है भाजपा!, पूर्व सीएम का बयान

CM Mohan: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के परिवार पर उज्जैन में लगे 168 एकड़ जमीन और 137 प्लॉट की खरीद-फरोख्त के आरोपों ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। इस पूरे विवाद में विपक्षी नेताओं की घेराबंदी के बीच, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मोहन यादव के पक्ष में बैटिंग करते हुए अपनी ही सहयोगी पार्टी कांग्रेस से अलग लाइन पकड़ ली है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि यह सब किसी विपक्ष की नहीं, बल्कि खुद भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की एक साजिश है, ताकि वे देश के तीन बड़े राज्यों के मुख्यमंत्रियों को कुर्सी से हटा सकें।

क्या पूरा मामला?

दरअसल, दावा किया जा रहा है कि 13 दिसंबर 2023 को मोहन यादव ने जैसे ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, उसके बाद से उनके परिवार और उनसे जुड़ी रियल एस्टेट कंपनियों ने उज्जैन के कई इलाकों में कम से कम 137 प्लॉट खरीदे। यह पूरा रकबा लगभग 168 एकड़ का बताया जा रहा है। आरोप है कि सिंहस्थ और शहर के मास्टर प्लान के तहत हो रहे विकास कार्यों का फायदा सीधे इन जमीनों को मिला है। हालांकि, इस पड़ताल में चालू वर्ष 2026 की खरीद-बिक्री के आंकड़े शामिल नहीं हैं।

मुख्यमंत्री तो पहले से ही बिल्डर थे

अखिलेश यादव ने अपने एक बयान में कहा है कि मोहन यादव मुख्यमंत्री बनने से पहले से ही रियल एस्टेट और जमीनों के कारोबार में सक्रिय थे, क्या भाजपा यह बात पहले से नहीं जानती थी? असल बात यह है कि बीजेपी अंदरूनी रूप से रास्ता ढूंढ रही है कि कैसे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री बदले जाएं। वे मध्य प्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों को इसलिए हटाना चाहते हैं, ताकि उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को हटाने का बहाना मिल सके। अखिलेश ने आगे तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता इस बार लोकसभा और आगामी मोर्चों पर साइकिल को इतनी तेजी से दौड़ाएगी कि वहां के मुख्यमंत्री अपने आप ही हट जाएंगे।

राजनैतिक गलियारों में सुगबुगाहट

अखिलेश यादव के इस 3 सीएम वाले बयान के बाद से सियासी नेताओं में हड़कंप देखा जा रहा है। जहां एक तरफ मप्र कांग्रेस इस मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांग रही है, वहीं इंडिया गठबंधन के बड़े नेता अखिलेश यादव द्वारा मोहन यादव का बचाव किए जाने से विपक्षी एकता सतह पर आ गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी का केंद्रीय संगठन अखिलेश के इस बयान पर क्या पलटवार करता है।

https://twitter.com/AHindinews/status/2069373769123271141
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़