MP Congress: MP कांग्रेस नेत्री का कथित वीडियो वायरल, मचा बवाल

MP Congress: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में दबंगई और हथियारों के खुलेआम प्रदर्शन का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से पैर पसार रहा है, जिसमें एक महिला दूसरी महिला की तरफ सीधे बंदूक ताने खड़ी दिखाई दे रही है। वीडियो में गुलाबी रंग की साड़ी पहने नजर आ रही इस महिला की पहचान कांग्रेस सेवादल की जिला उपाध्यक्ष कंचन शुक्ला के रूप में की जा रही है। कथित वीडियो के सामने आने के बाद छतरपुर के राजनैतिक हलकों में बहस छिड़ गई है।

आदेशों की उड़ीं धज्जियां, उठे सवाल

यह घटना इसलिए भी गंभीर मानी जा रही है क्योंकि जिला प्रशासन और कलेक्टर द्वारा हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन, हर्ष फायरिंग और सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ फोटो-वीडियो पोस्ट करने को लेकर सख्त दिशा-निर्देश और आदेश जारी किए गए हैं। ऐसे में एक जिम्मेदार राजनैतिक दल की महिला पदाधिकारी का यह वीडियो सामने आना सीधे तौर पर सवालिया निशान खड़े करता है।

विवादों से रहा है पुराना नाता

कांग्रेस नेत्री कंचन शुक्ला का विवादों में आने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे कुछ दिन पहले भी वह एक अन्य मुद्दे को लेकर सुर्खियों में आई थीं। सोशल मीडिया पर एक कथित फेसबुक प्रोफाइल के जरिए एक नाबालिग लड़के द्वारा कार चलाने का वीडियो और पोस्ट सामने आई थी, जिसे कंचन शुक्ला के परिवार से जोड़कर देखा गया था। अभी नाबालिग द्वारा ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि इस नए गन कल्चर वाले वीडियो ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

पुलिस की तफ्तीश का इंतजार

इंटरनेट पर लोग इस वीडियो को दबंगई और कानून के डर के खात्मे से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, यह वायरल वीडियो कितना पुराना है, इसके पीछे की असल वजह क्या थी और वीडियो में दिखाई दे रही महिला वास्तव में कंचन शुक्ला ही हैं या कोई और इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हुई है। पुलिस की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। फिलहाल, पुलिस मामले की तकनीकी जांच में जुट गई है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़