भोपाल दौरे के दौरान अमित शाह के कार्यक्रम में अचानक बदलाव!... ये थी वजह

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

भोपाल दौरे के दौरान अमित शाह के कार्यक्रम में अचानक बदलाव!... ये थी वजह

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दो दिवसीय भोपाल दौरे के दौरान शनिवार को उनके कार्यक्रम में अचानक बदलाव देखने को मिला। एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह ताज लेकफ्रंट होटल पहुंचे, जहां दोपहर का भोजन करने के बाद उन्हें अधिकारियों के साथ बैठक, प्रेस कॉन्फ्रेंस और एक अन्य कार्यक्रम में शामिल होना था। हालांकि, बाद में इन कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया गया। इसके बाद शाह ने होटल में ही भाजपा के कुछ चुनिंदा नेताओं और मंत्रियों से मुलाकात की।

छह घंटे कमरे में रहने की चर्चा से निकले सियासी मायने
अमित शाह के निर्धारित कार्यक्रमों के निरस्त होने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। देर शाम तक यह चर्चा होने लगी कि केंद्रीय गृह मंत्री करीब छह घंटे तक होटल के अपने कमरे में ही रहे। उनके कार्यक्रम में आए बदलाव और कमरे में लंबे समय तक रहने को लेकर अलग-अलग राजनीतिक मायने निकाले जाने लगे। हालांकि, इस दौरान किसी राजनीतिक घटनाक्रम या प्रदेश भाजपा से जुड़े विवाद को इसकी वजह मानने की चर्चाओं के बीच यह भी सामने आया कि गृह मंत्री को केंद्र सरकार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण मामलों पर बैठकें करनी थीं।

क्या बागेश्वर धाम महिलाओं के लिए नहीं सुरक्षित… पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को क्यों करना पड़ी ऐसी अपील?

केंद्र सरकार की बैठकों के कारण बदला कार्यक्रम
केंद्रीय गृह मंत्री के तौर पर अमित शाह को देश के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर लगातार बैठकें और चर्चाएं करनी होती हैं। भोपाल प्रवास के दौरान भी उन्हें केंद्र सरकार से जुड़े कुछ अहम विषयों पर वर्चुअल माध्यम से बैठक करनी पड़ी। इन बैठकों में केंद्रीय स्तर के मामलों पर चर्चा होती है, जिनमें संबंधित केंद्रीय अधिकारी और अन्य जिम्मेदार लोग शामिल होते हैं। ऐसी बैठकों में प्रदेश के मुख्यमंत्री या स्थानीय नेताओं की भागीदारी आवश्यक नहीं होती। इसी वजह से शाह को अपने होटल के कमरे में रहकर इन बैठकों में शामिल होना पड़ा। उनके कमरे में लंबे समय तक रहने को लेकर जो चर्चाएं शुरू हुई थीं, उनके पीछे केंद्रीय कार्यों और महत्वपूर्ण बैठकों का संदर्भ भी सामने आया।

रात 8:15 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए शाह
भोपाल दौरे के दौरान निर्धारित कार्यक्रमों में बदलाव और वर्चुअल बैठकों के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रात करीब 8:15 बजे भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनके दौरे के दौरान होटल में भाजपा के चुनिंदा नेताओं और मंत्रियों के साथ हुई मुलाकात भी राजनीतिक दृष्टि से चर्चा का विषय बनी रही।

ये वही बीजेपी प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब हैं… मध्यप्रदेश के एक सांसद के थे PA

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 1 hour ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़