BJP Meeting: शाह की हाई लेवल बैठक, सीएम मोहन को बुलाया, जानिए क्यों?

BJP Meeting: छत्तीसगढ़ का आदिवासी बहुल और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बस्तर क्षेत्र एक बड़े राष्ट्रीय आयोजन का गवाह बनने जा रहा है। आगामी 19 मई को बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। इस बेहद महत्वपूर्ण बैठक की कमान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हाथों में होगी।

जुटेंगे 4 राज्यों के मुख्यमंत्री

इस बैठक में देश के मध्य भाग को गति देने वाले चार प्रमुख राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। जिनमें मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सीएम शामिल होंगे। बैठक के दौरान चारों राज्यों के बीच बुनियादी ढांचे, विकास योजनाओं, प्रशासनिक तालमेल, सुरक्षा और अंतर-राज्यीय विकास के मुद्दों पर चर्चा होगी।

सीएम साय ने संभाला मोर्चा

इस आयोजन की मेजबानी को यादगार और चाक-चौबंद बनाने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खुद मैदान में उतर आए हैं। उन्होंने रायपुर में प्रशासनिक और पुलिस महकमे के आला अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। सीएम साय ने बस्तर में सुरक्षा इंतजामों और मेहमानों के स्वागत की तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की। अधिकारियों ने प्रजेंटेशन के माध्यम से उन विशिष्ट बिंदुओं और प्रस्तावों की जानकारी दी, जिन्हें छत्तीसगढ़ सरकार इस मंच पर मजबूती से उठाने जा रही है।

अधिकारियों को सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री ने नौकरशाहों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए दो टूक कहा कि व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर कोई कसर नहीं रहनी चाहिए। तैयारियों का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस आयोजन को लेकर कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में मध्य क्षेत्रीय परिषद के राज्यों की भूमिका सबसे बड़ी है। देश की अन्य परिषदों की तुलना में हमारी परिषद विशिष्ट है, क्योंकि इसके सदस्य राज्यों के बीच किसी भी प्रकार का कोई सीमा या जल विवाद नहीं है। यह आपसी भाईचारे और समन्वय की एक अनूठी मिसाल है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़