Sidhi News : कांग्रेस विचार विभाग को नई धार… अंशुमान सिंह चौहान बने जिलाध्यक्ष

सीधी/बृजेश पाण्डेय/खबर डिजिटल/ कांग्रेस पार्टी ने संगठन को वैचारिक रूप से मजबूत करने की दिशा में एक अहम निर्णय लेते हुए सीधी जिले के सक्रिय और अनुभवी नेता अंशुमान सिंह चौहान को कांग्रेस विचार विभाग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है, वहीं सोशल मीडिया पर भी उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।

अंशुमान सिंह चौहान पुराने संगठनकर्ता
पार्टी नेतृत्व द्वारा अंशुमान सिंह चौहान को यह जिम्मेदारी उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय जनसंपर्क और पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए सौंपी गई है। वे वर्ष 2003 से 2011 तक ब्लॉक कांग्रेस सीधी के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके बाद 2011 से 2014 तक निगरानी समिति के ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संगठन के भीतर उनकी एक अलग पहचान रही है, जिसके चलते उन्हें यह अहम दायित्व सौंपा गया।

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने दिए निर्देश
यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की भावना के अनुरूप की गई है। कांग्रेस का मानना है कि विचार विभाग के माध्यम से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जिले के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने में अंशुमान सिंह चौहान प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/jabalpur-khamaria-ordnance-factory-bomb-threat-security-alert/

कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं
उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान, वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह भदौरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष रूद्रप्रताप सिंह बाबा, चिंतामणि तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता भास्कर मिश्रा, एडवोकेट अशोक कोरी, नगर पालिका उपाध्यक्ष दानबहादुर सिंह, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह दादू, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा सहित अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

अजय सिंह राहुल से की शिष्टाचार भेंट
कांग्रेस विचार विभाग का जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद अंशुमान सिंह चौहान पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल से मिलने शिवराजपुर सांडा पहुंचे। इस दौरान अजय सिंह राहुल ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

कांग्रेस पार्टी की रीति-नीतियों की बात
अंशुमान सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे तथा पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-program-24-december-bhopal-gwalior-bhind/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़