बंडा अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: MP में फिर चला मोहन सरकार का बुलडोजर, 5 अवैध अतिक्रमण ध्वस्त, पढ़ें पूरी खबर

भोपाल : Banda Illegal Liquor Crackdown: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सागर दौरे के बाद जिला प्रशासन ने पाँच अवैध अतिक्रमण ध्वस्त किये। बंडा क्षेत्र में अवैध शराब से हुई मौतों के मामले को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बंडा में आरोपियों के पांच अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया, जिसमें मनीष लोधी के तीन, चंद्रभान राजपूत का एक एवं आशीष साहू का एक निर्माण कार्य का ध्वस्त किया गया।

नगर परिषद बंडा और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने शासकीय भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए मकान, पक्की बिल्डिंग और गोदामों को जमींदोज किया। इस दौरान मौके पर एसडीएम, तहसीलदार, नगर परिषद सीएमओ सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।

प्रशासन के अनुसार बंडा अवैध शराब प्रकरण में संलिप्त मुख्य आरोपी मनीष लोधी, चंद्रभान राजपूत और आशीष साहू द्वारा लंबे समय से शासकीय भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण किया गया था। इन्हीं अवैध संपत्तियों से अवैध शराब का कारोबार भी संचालित किया जा रहा था।

प्रशासन द्वारा उक्त आरोपियों को बुलडोजर कार्यवाही के 24 घंटे पूर्व नोटिस चस्पा कर संबंधित अतिक्रमण को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन तय समय-सीमा में आरोपियों द्वारा कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके बाद आज नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, माफिया और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़