बरही पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शासकीय गेहूं चोरी मामले में अपचारी बालक सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

सौरभ श्रीवास्तव खबर डिजिटल कटनी/ बरही --थाना क्षेत्र के ग्राम लुरमी में स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान से हुए बड़े गेहूं चोरी मामले में बरही पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अपचारी बालक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए शासकीय गेहूं को बरामद कर लिया है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरही निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लुरमी स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान से 7 जनवरी और 25–26 जनवरी 2026 की दरमियानी रात अज्ञात चोरों द्वारा दुकान का ताला, चैनल गेट व खिड़की की रॉड तोड़कर कुल 117 क्विंटल गेहूं व चावल की चोरी की गई थी। इस संबंध में दुकान की अध्यक्ष राकेश्वकी राय की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया।तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस नेप्रदीप कचेर, लाल गोविंद उर्फ लाले कुशवाहा, ताहिर अंसारी, मुकेश कुमार रजक तथा एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार की है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन भी जब्त कर लिया है।पुलिस ने बताया कि इस मामले में तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अरविंद कुमार चौबे सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।बरही पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं और शासकीय संपत्ति की सुरक्षा को लेकर पुलिस की सतर्कता साफ दिखाई देती है

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़