भागलपुर के आर्मी जवान नीरज कुमार का भोपाल में निधन, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

खबर डिजिटल/भोपाल/ भागलपुर/ बिहार के भागलपुर जिले के मिर्जापुर गांव (बौर थाना क्षेत्र) में इन दिनों सन्नाटा और गम का माहौल है। भारतीय सेना के आमी मेडिकल कोर (AMC) में तैनात हवलदार नीरज कुमार अब हमारे बीच नहीं रहे। भोपाल में कर्तव्य पालन के दौरान हुए एक सड़क हादसे ने इस जांबाज सिपाही को हमसे छीन लिया। 20 मार्च को अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

​कैसे हुआ हृदयविदारक हादसा?

​घटना 16 मार्च की है, जब हवलदार नीरज कुमार भोपाल में अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। आधिकारिक कार्य के सिलसिले में एक मेडिकल यूनिट से दूसरी यूनिट जाने के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इस दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें तुरंत सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उनका ऑपरेशन भी किया, लेकिन चार दिनों तक मौत से जूझने के बाद वे यह जंग हार गए।

​पत्नी से हुई आखिरी बात: मैं ठीक हूं

​नीरज कुमार की अपनी पत्नी निशा भारती से हुई आखिरी बातचीत अब परिवार के लिए एक कभी न भूलने वाली टीस बन गई है। हादसे के बाद उन्होंने फोन पर पत्नी को सांत्वना देते हुए कहा था, मैं अब ठीक हूं तुम्हें अभी भोपाल आने की जरूरत नहीं है। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। उसी रात दोबारा आए फोन ने परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। जब तक पत्नी कैंप पहुंचीं, नीरज शहादत का जाम पी चुके थे।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/ujjain/maharashtra-minister-girish-mahajan-visits-ujjain-mahakal-temple/

​सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

​रविवार को जब जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव मिर्जापुर पहुंचा, तो जनसैलाब उमड़ पड़ा। वीर शहीद अमर रहे के नारों से पूरा आसमान गूंज उठा। कर्नल योगेंद्र और सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बरारी गंगा घाट पर उनके 10 वर्षीय पुत्र नयन ने जब कांपते हाथों से मुखाग्नि दी, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें छलक गईं।

​परिवार की सरकार से गुहार

​2009 में सेना में भर्ती हुए नीरज अपने पीछे पत्नी, एक बेटा, एक बेटी और वृद्ध मां को छोड़ गए हैं। परिवार ने सरकार से मांग की है कि जवान की पत्नी को योग्यतानुसार सरकारी नौकरी और बच्चों की शिक्षा के लिए समुचित सहायता प्रदान की जाए, ताकि इस वीर के परिवार का भविष्य सुरक्षित रह सके।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/chaitra-navratri-little-girl-avira-singh-fasting-seoni-news/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़