तेवरी में श्रद्धा के साथ मनाया गया शहीद भगत सिंह का बलिदान दिवस

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता , कटनी---तेवरी क्षेत्र में भारत के महान क्रांतिकारी भगत सिंह का शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह ने मात्र 23 वर्ष की आयु में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। अंग्रेजों द्वारा माफी मांगने पर रिहाई का प्रस्ताव भी उन्होंने ठुकरा दिया था, क्योंकि उनके लिए देश की स्वतंत्रता सर्वोपरि थी। उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि व्यक्तिगत जीवन से बड़ा राष्ट्र का सम्मान होता है।कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि उस समय देश में गरीबी, शोषण और असमानता चरम पर थी। अंग्रेजी हुकूमत द्वारा भारतीयों का शोषण कर ब्रिटिश साम्राज्य को मजबूत किया जा रहा था। भगत सिंह मानव द्वारा मानव के शोषण को अमानवीय मानते थे और उन्होंने संकल्प लिया था कि जब तक अंग्रेज भारत से नहीं जाएंगे, तब तक देश का भविष्य सुरक्षित नहीं हो सकता।इस अवसर पर मूलचंद पटेल, उजियार प्रसाद झारिया, पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर, रामकृपाल जायसवाल, राजेश हल्दकर, शिवचरण विश्वकर्मा, प्रभाष चक्रवर्ती, मोती चक्रवर्ती, कोदूलाल चक्रवर्ती, अनिल कोल, बिछ्छा कोल, गणेश जायसवाल, सागर कुशवाहा, अरविंद वंशकार, संतोष वंशकार, बल्लू विश्वकर्मा, दीपक गुप्ता, संतोष झारिया एवं प्रकाश कुशवाहा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने शहीद भगत सिंह के आदर्शों को अपनाते हुए देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़