सावन के पहले सोमवार को कीजिए भोजेश्वर महादेव के दर्शन… मध्य क्षेत्र का कहलाता है 'सोमनाथ'

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सावन के पहले सोमवार को कीजिए भोजेश्वर महादेव के दर्शन… मध्य क्षेत्र का कहलाता है 'सोमनाथ'

रायसेन/खबर डिजिटल/ सावन माह के पहले सोमवार पर मध्यप्रदेश के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रायसेन स्थित विश्वप्रसिद्ध भोजेश्वर महादेव मंदिर से लेकर छतरपुर सहित प्रदेश के विभिन्न शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से गूंज उठा।

एक ही शिला से निर्मित है विशाल शिवलिंग
रायसेन जिले के भोजपुर में स्थित भोजेश्वर महादेव मंदिर अपनी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता के कारण देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। इतिहासकारों के अनुसार इस मंदिर का निर्माण परमार वंश के राजा भोज ने 11वीं शताब्दी (लगभग 1000 से 1050 ईस्वी) के बीच कराया था।इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यहां स्थापित विशाल शिवलिंग है, जिसे एक ही पत्थर से तराशकर बनाया गया माना जाता है। इसी वजह से देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु यहां भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं।

मोहन यादव सरकार ने भोपाल में रोकी सीलिंग की कार्रवाई… करीब 30 हजार लोग हो रहे प्रभावित

'मध्य का सोमनाथ' कहलाता था भोजपुर मंदिर
प्राचीन काल में भोजपुर के इस शिव मंदिर को 'मध्य का सोमनाथ' कहा जाता था। मंदिर एक ऊंचे चबूतरे पर निर्मित है, जिसकी ऊंचाई लगभग 3.85 मीटर बताई जाती है। ऐतिहासिक विवरणों के अनुसार यह मंदिर कभी लगभग 18.5 मील लंबे और 7.5 मील चौड़े विशाल जलाशय के किनारे स्थित था। यहां स्थापित विशाल शिवलिंग की ऊंचाई करीब 12 मीटर (लगभग 40 फीट) मानी जाती है, जो इसे देश के सबसे विशाल शिवलिंगों में शामिल करती है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट
सावन के पहले सोमवार पर बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक नायक ने बताया कि रायसेन जिले के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है। पुलिस लगातार मंदिर परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बनाए हुए है ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुगमता से दर्शन कर सकें।

निलंबन के बाद फूटा राजेंद्र भारती का गुस्सा… घनश्याम सिंह को बता दिया डरपोक!

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 1 hour ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़