Bhopal Murder: भोपाल में बाइक टकराने के बाद विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। छोला मंदिर इलाके में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बाइक टकराने को लेकर शुरू हुए झगड़े में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक ने मंगलवार तड़के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

राम मंदिर के पास शुरू हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक रासलाखेड़ी निवासी अजय लोधी (20) निजी कंपनी में काम करता था। रविवार शाम करीब 7:30 बजे उसका चचेरा भाई नितिन लोधी बाइक से राम मंदिर के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक एक नाबालिग से टकरा गई। नाबालिग सबरी नगर में आयोजित माता पूजन कार्यक्रम में शामिल होने आया था। बाइक टकराने के बाद मौके पर मौजूद दीपक ठाकुर और उसके साथियों ने नितिन लोधी से विवाद शुरू कर दिया। दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ने लगी। घटना की जानकारी मिलने पर अजय लोधी मौके पर पहुंचा और मामला शांत कराने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि इसी दौरान दीपक ठाकुर ने अजय को धमकी भी दी थी।

कुछ देर बाद फिर आमने-सामने आए दोनों पक्ष

शुरुआती विवाद शांत होने के बाद मामला खत्म नहीं हुआ। कुछ देर बाद रासलाखेड़ी इलाके में दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। यहां बहस ने मारपीट का रूप ले लिया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान दीपक ठाकुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर अजय लोधी पर चाकू से हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि चाकू अजय के पेट में जा लगा और वह बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया युवक

हमले में अजय लोधी गंभीर रूप से घायल हो गया था। बताया जा रहा है कि पेट पर गहरा वार होने से उसकी आंतें तक बाहर आ गई थीं। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। करीब दो दिन तक अस्पताल में उसका उपचार चलता रहा, लेकिन हालत लगातार गंभीर बनी रही। मंगलवार तड़के इलाज के दौरान अजय ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

हत्या का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

छोला मंदिर थाना पुलिस ने पहले इस मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। युवक की मौत के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धाराएं जोड़ दीं। पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक ठाकुर और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अन्य आरोपियों की पहचान कर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है। मामले की जांच जारी है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़