Dharmendra Pradhan: भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान का विरोध करना पड़ा भारी, पुलिस का एक्शन, कई पदाधिकारी हिरासत में

भोपाल। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के भोपाल दौरे से पहले राजधानी में पुलिस ने युवक कांग्रेस और NSUI के कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि मंत्री के कार्यक्रमों के दौरान संभावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने कई कांग्रेस पदाधिकारियों को उनके घरों से ही हिरासत में लिया, जिससे राजनीतिक माहौल गर्मा गया है।

युवक कांग्रेस नेताओं को घर से उठाया गया

जानकारी के मुताबिक युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अमित खत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार को पुलिस ने उनके घरों से हिरासत में लिया। इसके अलावा अन्य कार्यकर्ताओं पर भी नजर रखी गई।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए प्रशासन ने पहले ही कार्रवाई शुरू कर दी।

NSUI भी कर रही थी प्रदर्शन की तैयारी

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने से NSUI के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। युवक कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ता NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री का विरोध करने की तैयारी कर रहे थे।

देशभर में कांग्रेस से जुड़े छात्र और युवा संगठन इस मुद्दे को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

विरोध कर रहे नेताओं का कहना है कि NEET परीक्षा को लेकर छात्रों का भरोसा कमजोर हुआ है। उनका आरोप है कि लगातार सामने आए पेपर लीक मामलों से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है।

कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की है। साथ ही परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की भी मांग उठाई है।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-patwari-district-change-new-policy-released-saara-portal/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़