Bhopal Double Murder: क्या आपने इन दो लोगों को देखा है? भोपाल पुलिस ने घोषित किया 50 हजार रुपये का इनाम

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

भोपाल के सुदामा नगर डबल मर्डर केस में पुलिस ने 13 दिन की जांच के बाद दो संदिग्धों की पहचान की है. 1000 से ज्यादा CCTV फुटेज और 500 चेहरों की जांच के बाद तस्वीरें जारी की गई हैं. सूचना देने वाले के लिए 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है.
Bhopal Double Murder: क्या आपने इन दो लोगों को देखा है? भोपाल पुलिस ने घोषित किया 50 हजार रुपये का इनाम

भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित सुदामा नगर में हुए चर्चित डबल मर्डर केस की जांच में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिला है. करीब 13 दिनों तक लगातार जांच और तकनीकी विश्लेषण करने के बाद पुलिस ने दो संदिग्धों की पहचान की है. इन दोनों की तस्वीरें सार्वजनिक कर लोगों से पहचान में सहयोग मांगा जा रहा है. सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए 50 हजार रुपये के इनाम की भी घोषणा की गई है.

https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/2074888936267431949?

हजार CCTV फुटेज और सैकड़ों चेहरों की हुई जांच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच को कई चरणों में आगे बढ़ाया गया. टीम ने क्षेत्र और आसपास लगे एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की बारीकी से जांच की. इसके अलावा करीब 500 लोगों के चेहरों का मिलान किया गया, जिसके बाद दो संदिग्धों तक पहुंचने में सफलता मिली. पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड यानी सीडीआर की भी जांच की है, ताकि घटना से जुड़े अन्य सुराग जुटाए जा सकें.

कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के एंगल पर फोकस

प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस को संदेह है कि यह वारदात कॉन्ट्रैक्ट किलिंग हो सकती है. फुटेज में दिखाई देने वाले दोनों संदिग्ध रेनकोट और दस्ताने पहने हुए नजर आए हैं, जिससे माना जा रहा है कि उन्होंने अपनी पहचान छिपाने की पूरी कोशिश की. दोनों की अनुमानित उम्र 30 से 38 वर्ष के बीच बताई जा रही है. जांच एजेंसियां अब हरियाणा और पंजाब के संदिग्ध कॉन्ट्रैक्ट किलर्स के रिकॉर्ड से भी इन चेहरों का मिलान कर रही हैं.

संदिग्धों की गतिविधियों का तैयार किया गया रूट मैप

सीसीटीवी फुटेज को और स्पष्ट करने के लिए पुलिस ने दिल्ली की एक निजी तकनीकी एजेंसी की सहायता ली है. जांच में सामने आया कि दोनों संदिग्ध पहले एक साथ चलते दिखाई देते हैं. इसके बाद वे अलग-अलग रास्तों पर निकलते हैं और कुछ समय बाद सुभाष नगर अंडरब्रिज के पास फिर एक साथ नजर आते हैं. इसके बाद उनकी गतिविधियां कैमरों में दर्ज नहीं हो सकीं, जिससे आगे की जांच और तेज कर दी गई है.

किराएदार की तलाश और लोगों से सहयोग की अपील

जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि मृत दंपती के मकान में रहने वाला एक किराएदार घटना से चार दिन पहले अचानक गायब हो गया था. उसका सामान अब भी मकान में मौजूद है, इसलिए पुलिस उसकी तलाश कर रही है. उल्लेखनीय है कि 26 जून को रेलवे सेवानिवृत्त हेमंत फिलेमोन और उनकी पत्नी शकुंतला के शव उनके घर से बरामद हुए थे. जांच में सामने आया कि दोनों की हत्या 24 जून की रात गोली मारकर की गई थी. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि वायरल की गई तस्वीरों में दिख रहे संदिग्धों के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें.60

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़