Bhopal E-Bus Service: भोपाल में शुरू हुई AC ई-बस सेवा, पहले ही दिन 2 हजार यात्रियों ने किया सफर, जानें किराया और रूट

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

भोपाल में बहुप्रतीक्षित ई-बस सेवा का व्यावसायिक संचालन शुरू हो गया. पहले दिन 10 एसी ई-बसें दो रूटों पर चलीं और करीब 2,000 यात्रियों ने सफर किया. यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग, UPI भुगतान, लाइव लोकेशन, LED डिस्प्ले और दिव्यांगों के लिए हाइड्रोलिक रैंप जैसी आधुनिक सुविधाएं मिल रही हैं. शुरुआत में कुछ बस स्टॉप पर अतिक्रमण और लोगों में रूट को लेकर भ्रम जरूर देखने को मिला.
Bhopal E-Bus Service: भोपाल में शुरू हुई AC ई-बस सेवा, पहले ही दिन 2 हजार यात्रियों ने किया सफर, जानें किराया और रूट

भोपालवासियों का लंबे समय से इंतजार आखिरकार खत्म हो गया. गुरुवार से शहर में ई-बस सेवा का व्यावसायिक संचालन शुरू हो गया. पहले दिन बैरागढ़ डिपो से सुबह 6 बजे दो प्रमुख रूटों पर 10 अत्याधुनिक एसी ई-बसें चलाई गईं. ये बसें रात 8 बजे तक यात्रियों की सेवा में रहीं. नई सेवा शुरू होने से लोगों को आरामदायक, सुरक्षित और किफायती सार्वजनिक परिवहन का नया विकल्प मिल गया है. हालांकि शुरुआती दिन कुछ बस स्टॉप पर ऑटो और ई-रिक्शा के अतिक्रमण के कारण बसों को निर्धारित स्थान पर रुकने में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा.

पहले दिन दो हजार यात्रियों ने किया सफर

भोपाल के लिए कुल 100 ई-बसों को मंजूरी मिली है, जिनमें से फिलहाल 30 बसें शहर पहुंच चुकी हैं. पहले चरण में 10 बसों को सड़कों पर उतारा गया. सुबह बैरागढ़ डिपो से निकलकर बसें चिरायु अस्पताल पहुंचीं और वहां से बोर्ड ऑफिस की ओर रवाना हुईं. शुरुआत में यात्रियों की संख्या कम रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ बसों में भीड़ बढ़ने लगी. खासतौर पर बोर्ड ऑफिस से कोलार और बैरागढ़ चीचली रूट पर यात्रियों की अच्छी संख्या देखने को मिली.

बीसीएलएल के अनुसार पहले ही दिन करीब दो हजार यात्रियों ने ई-बस सेवा का लाभ उठाया, जिससे लगभग 26 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ. अधिकारियों का मानना है कि जैसे-जैसे लोगों को रूट और समय की जानकारी मिलेगी, यात्रियों की संख्या में और वृद्धि होगी.

नई सेवा को लेकर लोगों में दिखा उत्साह

ई-बसों को लेकर लोगों में उत्सुकता भी देखने को मिली. कई यात्रियों को शुरुआत में यह जानकारी नहीं थी कि ये नगर निगम की नई बसें हैं. एक छात्र बस स्टॉप पर रेड बस का इंतजार कर रहा था. कंडक्टर ने उसे बताया कि यह भी नई ई-बस सेवा का हिस्सा है. जानकारी मिलने के बाद छात्र ने उसी बस से यात्रा की. इससे साफ है कि लोगों को अभी नई सेवा और उसके रूट के बारे में धीरे-धीरे जानकारी मिल रही है.

तकनीक से लैस हैं नई ई-बसें

नई ई-बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए कई आधुनिक फीचर दिए गए हैं. प्रत्येक बस पर डिजिटल एलईडी डिस्प्ले लगाया गया है, जिससे दूर से ही रूट की जानकारी दिखाई देती है. यात्रियों को 'चलो' ऐप के जरिए बस की लाइव लोकेशन देखने की सुविधा भी मिलेगी. टिकटिंग पूरी तरह इलेक्ट्रॉनिक होगी और ईटीएम मशीन के माध्यम से टिकट जारी किए जाएंगे.

बसों में सेंसर आधारित पैसेंजर काउंटिंग सिस्टम लगाया गया है, जो चढ़ने और उतरने वाले यात्रियों की संख्या स्वतः रिकॉर्ड करेगा. किराए का भुगतान नकद के साथ-साथ यूपीआई से भी किया जा सकेगा. दिव्यांग यात्रियों के लिए हाइड्रोलिक रैंप और व्हीलचेयर के लिए अलग स्थान की व्यवस्था भी की गई है.

इन रूटों पर दौड़ रही हैं ई-बसें

फिलहाल ई-बसें चिरायु अस्पताल, बैरागढ़, लालघाटी, कलेक्ट्रेट, रॉयल मार्केट, पीरगेट, मोती मस्जिद, कमला पार्क, न्यू मार्केट और बोर्ड ऑफिस जैसे प्रमुख मार्गों पर संचालित की जा रही हैं. इसके अलावा बोर्ड ऑफिस से एक रूट रेलवे स्टेशन और कोच फैक्ट्री तक जबकि दूसरा रूट शाहपुरा, चुनाभट्टी होते हुए कोलार बैरागढ़ चीचली तक जा रहा है.

यात्रियों को मिला सस्ता और सुरक्षित विकल्प

नई ई-बस सेवा से यात्रियों का समय और पैसा दोनों बचेंगे. नियमित यात्रा करने वाले लोगों का कहना है कि पहले ई-रिक्शा पर अधिक किराया खर्च करना पड़ता था, जबकि अब कम खर्च में आरामदायक सफर संभव होगा. इसके साथ ही सड़क पर सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को भी बढ़ावा मिलेगा. शुरुआती चुनौतियों के बावजूद ई-बस सेवा को शहरवासियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़