Bhopal E Bus Service: सस्ता और आरामदायक सफर, भोपाल में ई-बस सेवा शुरू, 10KM का सफर सिर्फ 15 रुपये में, देख लें अपना रूट

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

भोपाल में 25 जुलाई से इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने जा रही है. इससे पहले 20 से 24 जुलाई तक अलग-अलग रूटों पर ट्रायल रन किया जाएगा. शुरुआती चरण में 10 रूटों पर 20 ई-बसें चलाई जाएंगी. यात्रियों को प्रति किलोमीटर 1.50 रुपये और न्यूनतम 7 रुपये किराया देना होगा. भविष्य में बसों की संख्या 100 से बढ़ाकर 200 तक करने की योजना है. यह परियोजना भोपाल के साथ इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में भी लागू की जाएगी.
Bhopal E Bus Service: सस्ता और आरामदायक सफर, भोपाल में ई-बस सेवा शुरू, 10KM का सफर सिर्फ 15 रुपये में, देख लें अपना रूट

भोपालवासियों का इलेक्ट्रिक बसों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है. राजधानी में 25 जुलाई से ई-बस सेवा शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है. भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड ने इसके लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना शुरू कर दिया है. सेवा शुरू होने से पहले 20 जुलाई से लगातार पांच दिनों तक अलग-अलग रूटों पर बसों का ट्रायल रन किया जाएगा. यदि परीक्षण सफल रहता है तो 25 जुलाई के आसपास शहर के 10 प्रमुख मार्गों पर इलेक्ट्रिक बसों का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा.

शुरुआती किराया रहेगा काफी किफायती

ई-बस सेवा को आम लोगों की पहुंच में रखने के लिए किराया भी बेहद कम तय किया गया है. शुरुआती चरण में यात्रियों से प्रति किलोमीटर 1.50 रुपये का शुल्क लिया जाएगा, जबकि न्यूनतम किराया 7 रुपये रहेगा. यानी यदि कोई यात्री 10 किलोमीटर की दूरी तय करता है तो उसे केवल 15 रुपये खर्च करने होंगे. कम किराए के साथ आधुनिक और आरामदायक यात्रा सुविधा मिलने से रोजाना सफर करने वाले लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा.

पहले 20 बसें, फिर बढ़ेगा बेड़ा

यह परियोजना केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार के सहयोग से शुरू की जा रही है. इसके संचालन की जिम्मेदारी एक निजी ग्रीन सेल कंपनी को सौंपी गई है. पहले चरण में कंपनी भोपाल में 20 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करेगी. इसके बाद यात्रियों की जरूरत और मांग को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ाकर 100 और फिर 200 तक करने की योजना है. इससे शहर के सार्वजनिक परिवहन को नई मजबूती मिलेगी.

प्रदेश के पांच बड़े शहरों में भी चलेगी ई-बस सेवा

भोपाल के साथ-साथ मध्यप्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों में भी इलेक्ट्रिक बसों का विस्तार किया जाएगा. ग्रीन सेल कंपनी प्रदेश के पांच बड़े शहरों में कुल 587 ई-बसों का संचालन करेगी. इनमें भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन शामिल हैं. कंपनी ही बसों की चार्जिंग, रखरखाव और कर्मचारियों का पूरा खर्च उठाएगी. इसके बदले सरकार तय अनुबंध के अनुसार कंपनी को 58.17 रुपये प्रति किलोमीटर संचालन लागत का भुगतान करेगी.

इन 10 रूटों पर शुरू होगी सेवा

पहले चरण में ई-बसें शहर और आसपास के इलाकों को जोड़ने वाले 10 प्रमुख मार्गों पर चलाई जाएंगी. इनमें सूखी सेवनिया-भोजपुर, अटल बिहारी यूनिवर्सिटी-आरआरएफ कैंप बगरोदा, अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया-बीडीए कॉलोनी, अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया-बिलकिसगंज, परवलिया सड़क-औबेदुल्लागंज, सीहोर-रातापानी, सीहोर-कटारा बायपास तिराहा, कोच फैक्ट्री-औबेदुल्लागंज, फंदा-मंडीदीप और बिलखिरिया-सीहोर रूट शामिल हैं. इन मार्गों पर ई-बसों के संचालन से यात्रियों को सुरक्षित, पर्यावरण अनुकूल और किफायती परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी. इससे निजी वाहनों पर निर्भरता भी कम होने की उम्मीद है.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़