Bhopal News: भोपाल के जेके यूनिवर्सिटी में होंगे सीरियल ब्लास्ट, 21 बम होने की सूचना, मचा हड़कंप

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

भोपाल की जेके मेडिकल यूनिवर्सिटी, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, जेके हॉस्पिटल एवं एलएन मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सनसनी फैल गई.
Bhopal News: भोपाल के जेके यूनिवर्सिटी में होंगे सीरियल ब्लास्ट, 21 बम होने की सूचना, मचा हड़कंप

भोपाल में स्थित जेके मेडिकल यूनिवर्सिटी, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, जेके हॉस्पिटल एवं एलएन मेडिकल कॉलेज में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक बम होने की धमकी मिली. यह धमकी एक ईमेल के जरिए भेजी गई थी, जिसमें दावा किया गया था कि परिसर में विस्फोटक रखा गया है और तय समय पर धमाका होगा. मेल करने वाले ने कॉलेज परिसर में करीब 21 बम रखे होने की बात कही. इस खबर के सामने आते ही यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए.जानकारी मिलते ही सबसे पहले एहतियात के तौर पर पूरे कैंपस को खाली कराया गया. छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ को तुरंत बाहर निकाला गया ताकि किसी भी तरह का खतरा न हो. हालात को देखते हुए पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचा और पूरे परिसर की गहन जांच शुरू की गई.

क्या कहा गया ईमेल में

ईमेल में यह भी कहा गया था कि यूनिवर्सिटी के अंदर खतरनाक विस्फोटक लगाए गए हैं, जो एक निश्चित समय पर फट सकते हैं. साथ ही लोगों को समय रहते बाहर निकलने की चेतावनी दी गई थी. इस तरह के संदेश से परिसर में डर और तनाव का माहौल बन गया और हर कोई चिंतित नजर आया.जांच के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने यूनिवर्सिटी के हर हिस्से को बारीकी से खंगाला. क्लासरूम, हॉस्टल, पार्किंग एरिया और अन्य जगहों पर भी जांच की गई, लेकिन काफी देर तक चली सर्चिंग के बाद कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली और इसे फर्जी धमकी मानने की संभावना जताई. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. साइबर सेल की टीम उस ईमेल की जांच कर रही है जिससे धमकी भेजी गई थी. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मेल किसने भेजा, उसका लोकेशन क्या है और इसके पीछे असली मकसद क्या था. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर ली जाएगी.

पहले भी मिल चुकी है बम से उड़ाने की धमकी

बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की धमकी मिली हो. इससे पहले भी इसी यूनिवर्सिटी को इसी तरह के ईमेल भेजे जा चुके हैं, जिससे यह आशंका बढ़ जाती है कि कोई शरारती व्यक्ति जानबूझकर इस तरह की अफवाह फैला रहा है. इस घटना के बाद यूनिवर्सिटी में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है. एंट्री गेट पर चेकिंग बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं. प्रशासन ने छात्रों और स्टाफ से भी अपील की है कि अगर उन्हें कुछ भी असामान्य दिखे तो तुरंत सूचना दें.

यह भी पढ़ें- मलाबार ग्रुप के चेयरमैन एम.पी. अहमद ‘बिजनेस भूषण’ पुरस्कार से सम्मानित

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़