Bhopal News: महापौर मालती राय की कार में आग लगाने की कोशिश... कर्मचारी का जमकर हंगामा

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

Bhopal News: महापौर मालती राय की कार में आग लगाने की कोशिश... कर्मचारी का जमकर हंगामा

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ भोपाल नगर निगम कार्यालय परिसर में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक नाराज कर्मचारी ने जमकर हंगामा करते हुए महापौर मालती राय की गाड़ी में आग लगाने का प्रयास किया। कर्मचारी ने कुछ कागजों को आग के हवाले कर उन्हें महापौर की गाड़ी की छत पर रख दिया। हालांकि, मौके पर मौजूद कर्मचारियों की तत्परता से बड़ा हादसा होने से टल गया। जलते हुए कागजों को हटाने और आग बुझाने की कोशिश के दौरान नगर निगम कर्मचारी रामसिंह यादव के हाथ झुलस गए। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे महापौर की गाड़ी को गंभीर नुकसान होने से बचा लिया गया।

मांगें पूरी नहीं होने से नाराज था कर्मचारी
जानकारी के मुताबिक, संबंधित कर्मचारी अपनी मांगों का समाधान नहीं होने और अन्य समस्याओं को लेकर नाराज चल रहा था। बताया जा रहा है कि उसकी तबीयत भी कुछ समय से खराब थी और वह अस्पताल में भर्ती होकर उपचार करा रहा था। सोमवार को वह अस्पताल से सीधे नगर निगम कार्यालय पहुंचा और परिसर में हंगामा शुरू कर दिया।

इंदौर बीजेपी नगर अध्यक्ष भूले देश के पहले प्रधानमंत्री का नाम… उनकी नजर में वल्लभभाई पटेल पहले पीएम

पर्चे लेकर की नारेबाजी
नगर निगम कार्यालय पहुंचने के बाद कर्मचारी ने हाथ में पर्चे लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद वह महापौर मालती राय की गाड़ी के पास पहुंचा और कुछ कागजों में आग लगाकर उन्हें वाहन की छत पर रख दिया।आग की लपटें देखकर वहां मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और जलते हुए कागजों को गाड़ी से हटा दिया। इसी दौरान आग बुझाने की कोशिश में कर्मचारी रामसिंह यादव के हाथ झुलस गए। कर्मचारियों की तत्परता के कारण आग वाहन तक फैलने से पहले ही बुझा दी गई।

पर्चों पर कर्मचारी संगठन का नाम
हंगामे के दौरान कर्मचारी की ओर से परिसर में फेंके गए पर्चों पर 'कर्मचारी नगर निगम भोपाल' के साथ 'सम्राट अशोक संगठन' का नाम लिखा हुआ था। इन पर्चों पर 'सुनील गायकवाड़, कर्मचारी अध्यक्ष, नगर निगम भोपाल' का नाम भी अंकित बताया जा रहा है। घटना के बाद नगर निगम कार्यालय परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। फिलहाल कर्मचारी के हंगामे और महापौर की गाड़ी में आग लगाने के प्रयास के मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

Bhopal News: ‘काजी कैंप पर मिसाइल गिरा दो’… बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़