भोपाल के मुस्लिम समाज ने उठाई आवाज, गाय को घोषित किया जाए राष्ट्रीय पशु, केंद्र सरकार से की बड़ी मांग

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार को कौमी एकता और धार्मिक सद्भाव का एक दुर्लभ नजारा देखने को मिला। पुराने शहर के ऐतिहासिक इतवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए जोरदार प्रदर्शन किया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/bhopal-district-court-attack-former-bjp-mp-son/

​इस्लाम में गौ-मांस हराम: शमशुल हसन

​प्रदर्शन के दौरान कमेटी के संरक्षक शमशुल हसन ने धार्मिक संदर्भों का हवाला देते हुए एक बड़ी बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस्लाम धर्म में गाय का वध करना और उसका मांस खाना हराम माना गया है। उन्होंने कहा, हमारे पैगंबर (नबी) का भी यही संदेश है कि गाय का संरक्षण किया जाए। इस्लाम में गाय के दूध और घी को स्वास्थ्य के लिए अमृत के समान और उपयोगी बताया गया है, जिसका सेवन हम सभी करते हैं।

​सामाजिक तनाव कम करने की कवायद

​हसन ने देश के वर्तमान हालातों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि गौ-तस्करी और वध के नाम पर समाज में नफरत का माहौल बनाया जा रहा है। उनके अनुसार, यदि केंद्र सरकार गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दे देती है, तो इससे न केवल गायों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि इस मुद्दे पर होने वाली राजनीति, अफवाहों और आपसी आरोप-प्रत्यारोप पर भी विराम लग जाएगा।

​प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से विशेष अपील

​मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री से पुरजोर अपील की है कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए अविलंब कानून बनाया जाए। प्रदर्शनकारियों का तर्क है कि जब मुस्लिम समाज खुद आगे आकर यह मांग कर रहा है, तो सरकार को निर्णय लेने में देरी नहीं करनी चाहिए। इससे वास्तविक अपराधियों की पहचान आसान होगी और निर्दोषों को निशाना बनाना बंद होगा। प्रदर्शन के दौरान गौ माता के सम्मान में, मुस्लिम समाज मैदान में जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-good-looking-after-birthday-news/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़