Bhopal News Today: भोपाल के न्यू मार्केट में भीषण अग्निकांड, छोले-भटूरे की दुकान से उठी लपटों ने 6 दुकानों को लिया चपेट में

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

भोपाल के प्रसिद्ध न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर एक छोले-भटूरे की दुकान में भटूरे तलते समय कड़ाही से अचानक आग भड़क गई. देखते ही देखते लपटों ने पर्दों को पकड़ लिया और विकराल रूप धारण करते हुए आसपास की 5 से 6 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया.
Bhopal News Today: भोपाल के न्यू मार्केट में भीषण अग्निकांड, छोले-भटूरे की दुकान से उठी लपटों ने 6 दुकानों को लिया चपेट में

भोपाल के सबसे व्यस्त और चर्चित न्यू मार्केट इलाके में गुरुवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक प्रसिद्ध छोले-भटूरे की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते लपटों ने इतना विकराल रूप ले लिया कि आसपास की 5 से 6 दुकानें भी इसकी चपेट में आ गईं. इस घटना के बाद पूरे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि, आग पर काबू पाने के बाद ही कुल नुकसान का सटीक आंकड़ा साफ हो सकेगा, लेकिन स्थानीय व्यापारियों का मानना है कि इस हादसे में करोड़ों रुपये का माल जलकर खाक हो चुका है.

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हादसा दोपहर के समय हुआ, जब दुकान पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ थी. भटूरे तलते वक्त कड़ाही से अचानक आग की भयानक लपटें उठीं और ऊपर लगे पर्दों तक जा पहुंचीं. कर्मचारियों ने तुरंत काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला. आग की लपटें करीब 30 फीट ऊपर तक उठ रही थीं और इसका काला धुआं दो किलोमीटर दूर एमपी नगर से भी साफ नजर आ रहा था.

घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन संकरे रास्तों, अतिक्रमण और हनुमान मंदिर के पास सड़क पर लगी रेड़ियों की वजह से दमकल की गाड़ियों को मौके तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. इस देरी का खामियाजा यह हुआ कि जब तक राहत टीमें पहुंचीं, तब तक आग आसपास की कई अन्य दुकानों को अपनी गिरफ्त में ले चुकी थी. फिलहाल, दमकलकर्मी लगातार मशक्कत कर आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़