Exclusive News: MP में पूर्व IAS अफसर की गला रेतकर हत्या... हत्या में सामने आए कई पहलू!

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

Exclusive News: MP में पूर्व IAS अफसर की गला रेतकर हत्या... हत्या में सामने आए कई पहलू!

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के सूरजनगर में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की उनके घर के अंदर गला रेतकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राकेश अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ घर में रहते थे।

घर के अंदर वारदात से मचा हड़कंप
बताया जा रहा है कि हत्या की घटना घर के भीतर हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। अधिकारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया भी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। वारदात किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है, इसका पता जांच आगे बढ़ने के बाद ही चल सकेगा।

Breaking News: इंदौर में बस के बाद अब टैंकर का आतंक… दो बच्चों को कुचला, एक मृत, एक गंभीर

दो दिन पहले काम पर रखा गया था नौकर
पुलिस की प्रारंभिक जांच में घर पर महज दो दिन पहले काम पर रखे गए एक नौकर का घटना के बाद से गायब होना महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में सामने आया है। वारदात के बाद से नौकर का कोई पता नहीं है, जिसके चलते पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। हालांकि पुलिस ने अभी तक नौकर के हत्या में शामिल होने की पुष्टि नहीं की है। केवल घटना के बाद उसके लापता होने के आधार पर उसे आरोपी नहीं माना जा रहा है। पुलिस उसके संबंध में जानकारी जुटाने के साथ-साथ घटना से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

लूट से लेकर व्यक्तिगत विवाद तक, सभी पहलुओं पर जांच
पुलिस हत्या के संभावित कारणों को लेकर कई एंगल से पड़ताल कर रही है। लूट, व्यक्तिगत विवाद या किसी अन्य वजह से वारदात होने की संभावना को भी जांच में शामिल किया गया है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। फिलहाल पुलिस जांच के साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही हत्या की वास्तविक परिस्थितियों और वारदात के पीछे के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

BJP नेताओं के बीच दिल्ली से लेकर भोपाल तक मंथन… जानिये कौनसा निकलेगा अमृत?

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़