Big Expose: पूर्व महामंडलेश्वर ही निकली बॉयफ्रेंड की हत्यारिन, सुपारी किलर ने किया खुलासा

लखनऊ/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ अलीगढ़ में बहुचर्चित अभिषेक गुप्ता हत्याकांड का खुलासा हो गया है। पूर्व महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय ने ही अभिषेक की हत्या की साजिश रची थी। जोकि पूजा का बॉयफ्रेंड था। अलीगढ़ पुलिस ने इस मामले में पूजा पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था, और आखिरकार उसे राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया।

कैसे हुई अभिषेक गुप्ता की हत्या ?
घटना के दिन अभिषेक गुप्ता अपने परिवार के साथ लगभग साढ़े 9 बजे खेरेश्वर मंदिर चौराहे के पास पहुंचे थे, वो हाथरस जाने के लिए बस में सवार हो रहे थे, तभी कुछ बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली लगने से अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई।

अभिषेक गुप्ता हत्याकांड मामला क्या है?
अभिषेक गुप्ता के पिता नीरज गुप्ता का आरोप है कि उनके बेटे और पूजा शकुन के बीच अवैध संबंध थे।वह उससे जिद करती थी कि वो उसके साथ रहे। लेकिन वह परिवार के साथ ही रहना चाहता था। इसी बीच पूजा ने अभिषेक से टीवीएस शोरुम में हिस्सेदारी की मांग की, जिसके बाद उसने पूजा का नंबर ब्लॉक कर दिया। इसी से नाराज होकर पूजा ने अभिषेक की हत्या की साजिश रची।

भरतपुर से गिरफ्तार हुई पूजा
पूजा भरतपुर जिले के जयपुर हाईवे से बस में सवार होकर कही जाने की तैयारी में थी, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने पूजा शकुन पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी वारंट निकलने के 16 दिन के बाद पूजा की गिरफ्तारी हुई है। हालांकि अब भी अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

शूटर के पकड़ाने पर हुआ था खुलासा
मामले में पुलिस ने अक्टूबर के पहले सप्ताह में गोंडा रोड नींवरी निवासी मोहम्मद फजल को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान, फजल ने खुलासा किया कि लगभग डेढ़ महीने पहले उसकी मुलाकात पूर्व महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय और उनके पति अशोक पांडेय से हुई थी। पूजा और अशोक ने अभिषेक गुप्ता की हत्या करवाने के लिए 3 लाख रुपये का सौदा तय किया था। जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया।

पूजा शकुन पांडेय का विवादास्पद अतीत
पूजा शकुन पांडेय एक पूर्व महामंडलेश्वर थीं, जिसके साथ कई विवाद जुड़े हुए हैं। हालांकि, इस हत्या की साजिश के बाद उनका नाम देशभर में सुर्खियों में आ गया। पूजा का जीवन हमेशा विवादों से घिरा रहा है। 2019 में शहीद दिवस पर महात्मा गांधी के पुतले पर गोलियां बरसा कर पूजा विवादों में आई थी। जिस पर काफी बवाल हुआ था।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़