बिहार•

बिहार चुनाव 2025 के तारीखों का एलान: 243 सीटों पर होगा मतदान, कई नई पहल करेगा चुनाव आयोग

बिहार चुनाव 2025 के तारीखों का एलान: 243 सीटों पर होगा मतदान, कई नई पहल करेगा चुनाव आयोग

पटना/ खबर डिजिटल/ 06 सितंबर 2025

बिहार चुनाव 2025 के तारीखों का एलान: बिहार विधानसभा चुनाव Bihar Assembly Election 2025 की तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार में होने वाले चुनाव के तारीखों की घोषणा की। बिहार में छठ के नौ दिन बाद 6 नवंबर को पहली वोटिंग, 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान और नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां
कुल पोलिंग स्टेशन की संख्या - 90, 712
एक पोलिंग स्टेशन पर वोटर्स का एवरेज - 818
शहरों में पोलिंग स्टेशन की संख्या - 13,911
गांवों में पोलिंग स्टेशन की संख्या - 76, 801
युवाओं द्वारा प्रबंधित पोलिंग स्टेशन की संख्या- 38
महिलाओं द्वारा प्रबंधित पोलिंग स्टेशन की संख्या - 1,044
मॉडल बूथों की संख्या- 1350

बिहार में विधानसभा का चुनावी आंकड़ा
राज्य में कुल 243 सीटें
सामान्य सीट -203
एसटी सीट - 02
एससी सीट - 38
बिहार में कुल मतदाता - 7.42 करोड़
बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या - 4 लाख
100 साल पूरे कर चुके मतदाता - 14 हजार
पहली बार वोट करने वाले मतदाता - 14 लाख
पुरुष मतदाताओं की संख्या - 3.92 करोड़
महिला मतदाताओं की संख्या - 3.50 करोड़
ट्रांसजेडर्स मतदाताओं की संख्या - 1725
दिव्यांग मतदाताओं की संख्या - 7.2 लाख
85 साल उम्र के मतदाताओं की संख्या - 4.04 लाख
सेवारत मतदाओं की संख्या - 1.63 लाख
20-29 साल उम्र के मतदाताओं की संख्या- 1.63 करोड़

बिहार में चुनाव दो चरणों में होंगे
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि बिहार के चुनाव दो चरणों में होगें। पहले चरण के लिए 121 विधानसभा चुनाव 10 अक्टूबर को अधिसूचना जारी हो जाएगी। दूसरे चरण के लिए 122 विधानसभा चुनाव में अधिसूचना जारी हो जाएगी। पहले चरण में 17 अक्टूबर तक नॉमिनेशन लिए जाएंगे। वहीं दूसरे चरण में 20 अक्टूबर तक नॉमिनेशन लिए जाएंगे। पहले चरण के लिए 20 अक्टूबर तक नॉमिनेशन वापस लिए जा सकते हैं। वहीं दूसरे चरण में 23 अक्टूबर तक नॉमिनेशन वापस लिए जा सकते हैं। छह नवंबर को पहले चरण का मतदा और 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। वहीं 14 नंवबर को बिहार में मतगणना होगी। 16 नवंबर को चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। इस बार कुल पोलिंग स्टेशन की संख्या 90, 712 होगी। एक पोलिंग स्टेशन पर औसतन 818 मतदाता होंगे।शहरों में 13,911 बूथ होंगे। गांवों में 76, 801 बूथ होंगे। 

बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए होना है मतदान

बिहार में 243 सीटों पर चुनाव होना है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, निर्वाचन आयोग ने कहा कि बिहार में 7.42 करोड़ मतदाता हैं। इस बार का चुनाव सरल और सुगम होगा। इसके लिए हमलोग पूरी तरह तैयार हैं।
था कि विशेष गहन पुनरीक्षण SIR के जरिए 22 वर्षों के बाद बिहार की मतदाता सूची को अपडेट किया गया है। मतदाता सूची का शुद्धीकरण पूरे देश में किया जाएगा। मतदाता के रूप में पंजीकरण के 15 दिनों के भीतर पहचान पत्र मिल जाए। यह सुनिश्चित कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें : बाबा महाकाल के भक्तों को कैशलेस सुविधा की सौगात, आरतियों के समय में भी परिवर्तन - Khabar Digital

कांग्रेस का बयान – “घोषणा पहले हो जानी चाहिए थी”

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि चुनाव तिथियों की घोषणा पहले होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा, “हम पूरी तरह तैयार हैं, बिहार तैयार है। चाहे चुनाव एक चरण में हों या दो चरणों में, हमें पूरा भरोसा है कि इस बार जनता मुद्दों पर वोट करेगी। अपराध, शिक्षा और पेपर लीक जैसे विषय चुनाव का केंद्र होंगे। भाजपा के सत्ता में आने के बाद से कभी यह नहीं देखा जाता कि जनता की सुविधा क्या है, बल्कि यह देखा जाता है कि भाजपा के लिए क्या सुविधाजनक है।”

महाराष्ट्र में मतदाता सूची शुद्धिकरण की मांग

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने बिहार चुनाव की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं बिहार के मतदाताओं को शुभकामनाएं देता हूं कि वे मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सही निर्णय लें। चुनाव से पहले SIR प्रक्रिया के तहत फर्जी, घुसपैठियों और दोहराए गए मतदाताओं के नाम हटाने की कार्रवाई की गई, जिसके बाद 40 लाख ऐसे नाम सूची से हटाए गए। मज़ेदार बात यह है कि यही लोग पहले इस प्रक्रिया का विरोध कर रहे थे और अब वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “इसी तर्ज पर महाराष्ट्र की मतदाता सूचियों का भी शुद्धिकरण होना चाहिए। यहां भी बड़ी संख्या में फर्जी मतदाता और घुसपैठिए सूची में शामिल हैं। शिवसेना की ओर से हम मांग करते हैं कि महाराष्ट्र में भी SIR लागू कर वोटर लिस्ट को साफ किया जाए।”

यह भी पढ़ें: जानिये किस कैटेगरी से होगा बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष ? ब्राह्मण-ओबीसी के बीच कड़ी टक्कर ! - Khabar Digital

Bihar Election 2025 Dates। बिहार में बजा चुनावी बिगुल, 2 चरण में होंगे चुनाव,14 नवंबर को आएंगे नतीजे

https://www.youtube.com/watch?v=Vr3G_hZNh7A
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़