घर पर बनाएं असली बिहारी लिट्टी चोखा, देसी स्वाद उंगली चाटने पर कर देगा मजबूर

अगर आपसे भी परफेक्ट लिट्टी नहीं बनती है, तो आज आपको स्टेप बॉय स्टेप प्रोसेस बताते हैं.

घर पर बनाएं असली बिहारी लिट्टी चोखा, देसी स्वाद उंगली चाटने पर कर देगा मजबूर
डॉ आशा शर्मा

अगर आप घर पर पारंपरिक और स्वाद से भरपूर बिहारी लिट्टी चोखा बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके बहुत काम आने वाली है. लिट्टी चोखा बिहार का एक बेहद लोकप्रिय और पसंदीदा व्यंजन है, जिसे देसी स्वाद और सादगी के लिए जाना जाता है. इसका स्वाद इतना खास होता है कि एक बार खाने के बाद लोग इसे बार बार बनाना चाहते हैं.

कैसे बनता है लिट्टी चोखा

लिट्टी बनाने के लिए सबसे पहले आटा तैयार किया जाता है. इसके लिए गेहूं के आटे में थोड़ा नमक और घी मिलाकर इसे अच्छे से गूंथ लिया जाता है. आटा न ज्यादा सख्त होना चाहिए और न ही बहुत नरम. इसके बाद इसकी लोइयां बनाकर अलग रख ली जाती हैं.

अब बारी आती है सत्तू की स्टफिंग तैयार करने की. सत्तू में बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, नींबू का रस, सरसों का तेल, अचार का मसाला और नमक मिलाया जाता है. इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर एक खुशबूदार मिश्रण तैयार किया जाता है. यही स्टफिंग लिट्टी का असली स्वाद बढ़ाती है.

इसके बाद आटे की लोई को हल्का सा बेलकर उसमें सत्तू का मिश्रण भरा जाता है और उसे गोल आकार में बंद कर दिया जाता है. सभी लिट्टी इसी तरह तैयार कर ली जाती हैं. पारंपरिक तरीके से लिट्टी को कोयले या उपले की आंच पर सेंका जाता है, जिससे उसमें स्मोकी फ्लेवर आता है. हालांकि घर में आप इसे ओवन या गैस पर भी आसानी से बना सकते हैं.

लिट्टी के साथ चोखा तैयार किया जाता है, जो इस डिश को पूरा करता है. चोखा बनाने के लिए बैंगन, आलू और टमाटर को पहले अच्छी तरह भून लिया जाता है. इसके बाद इन्हें छीलकर मैश किया जाता है. इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, धनिया, नमक और सरसों का तेल मिलाया जाता है. यह मिश्रण लिट्टी के साथ खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है.

जब लिट्टी अच्छी तरह सिक जाए, तो उसे हल्का सा दबाकर उसमें घी डाला जाता है. घी में डूबी गर्मागर्म लिट्टी और मसालेदार चोखा का कॉम्बिनेशन हर किसी को पसंद आता है.

यह डिश न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि इसे बनाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है. थोड़ी सी तैयारी और सही सामग्री के साथ आप घर पर ही असली बिहारी स्वाद का आनंद ले सकते हैं. अगर आप कुछ देसी और खास खाने का मन बना रहे हैं, तो लिट्टी चोखा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मान्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

डॉ. आशा शर्मा पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। मैगजीन और रेडियो जैसे मीडिया माध्यमों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने के साथ ही वे खबर डिजिटल से भी जुड़ी हुई हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता संस्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!