Bihar New CM: नीतीश कुमार के बाद ये शख्स बन सकते हैं बिहार के नए मुख्यमंत्री, नाम जान लगेगा झटका

नीतीश कुमार के इस्तीफा के बाद बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. सीएम रेस के लिए ये शख्स सबसे आगे है.

Bihar New CM: नीतीश कुमार के बाद ये शख्स बन सकते हैं बिहार के नए मुख्यमंत्री, नाम जान लगेगा झटका
डॉ आशा शर्मा

बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि जदयू प्रमुख नीतीश कुमार का करीब दो दशक लंबा मुख्यमंत्री कार्यकाल अब अपने अंतिम दौर में नजर आ रहा है. वे शुक्रवार को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने के लिए नई दिल्ली रवाना हो चुके हैं. उनके साथ जदयू के वरिष्ठ नेता संजय झा और विजय कुमार चौधरी भी मौजूद हैं, जो राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे.

ये शख्स बन सकता है बिहार का अगला मुख्यमंत्री

सूत्रों के अनुसार, संभावना जताई जा रही है कि 14 अप्रैल को वे बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. इसी दिन एनडीए विधायक दल की बैठक होने की उम्मीद है, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाई जा सकती है. इस राजनीतिक घटनाक्रम के बीच मौजूदा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा सबसे ज्यादा है. बताया जा रहा है कि वे इस मुद्दे पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं.

नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा

नई दिल्ली जाने की प्रक्रिया नीतीश कुमार ने 30 मार्च से ही शुरू कर दी थी, जब उन्होंने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद उन्होंने राज्यसभा चुनाव में हिस्सा लिया और 17 मार्च को एनडीए के चार अन्य उम्मीदवारों के साथ निर्विरोध जीत दर्ज की. इससे पहले 5 मार्च को उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया था और साफ संकेत दे दिया था कि वे मुख्यमंत्री पद छोड़कर अब संसद की भूमिका निभाना चाहते हैं. दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने यह फैसला ऐसे समय में लिया, जब कुछ ही महीने पहले उनके नेतृत्व में एनडीए ने बिहार में बड़ी चुनावी जीत हासिल की थी. इस जीत ने यह साबित किया था कि राज्य की राजनीति में उनकी पकड़ अभी भी मजबूत है. हालांकि, उनके इस कदम को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं.

राजद नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने आरोप लगाया है कि नीतीश कुमार को मजबूरन राज्यसभा भेजा जा रहा है. उनका कहना है कि यह फैसला जदयू के सहयोगी दल Bharatiya Janata Party के दबाव में लिया गया है. तेजस्वी यादव ने यह भी दावा किया कि भाजपा जदयू को कमजोर करने की रणनीति पर काम कर रही है. वहीं, कई राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राज्यसभा में जाने के बाद नीतीश कुमार की भूमिका सीमित हो सकती है. उनका कहना है कि इससे जदयू का क्षेत्रीय प्रभाव भी धीरे-धीरे कम हो सकता है और पार्टी की स्थिति पर असर पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मान्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

डॉ. आशा शर्मा पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। मैगजीन और रेडियो जैसे मीडिया माध्यमों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने के साथ ही वे खबर डिजिटल से भी जुड़ी हुई हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता संस्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!