Bilaspur weather News: मौसम का मिजाज बदला, बारिश की संभावना!

बिलासपुर। Bilaspur शहर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना बन रही है। आसमान में बादलों का डेरा लगा। वातावरण में नमी बढ़ने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को राहत मिली। शाम का माहौल भी सुहावना बना रहा और गर्मी व उमस से जूझ रहे लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई।

मौसम विशेषज्ञ अब्दुल सिराज खान ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दाब का क्षेत्र विकसित हो रहा है, जिसके चलते आने वाले दिनों में बारिश की संभावना बन रही है। 8 से 10 अक्टूबर के बीच गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा, 12 अक्टूबर के आस-पास भी हल्की बारिश की संभावना है। इन पूर्वानुमानों के साथ ही यह उम्मीद जताई जा रही है। इससे लोगों को उमस से निजात मिल सकती है।

शहर में इस साल मानसून के दौरान अब तक 1162 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो पिछले 10 वर्षों के औसत से अधिक है। यह बारिश शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न मात्रा में हुई है। तहसीलवार स्थिति देखें तो सबसे ज्यादा बारिश बेलगहना में 1,191 मिलीमीटर, कोटा में 1,173 मिलीमीटर और सीपत में 1,063 मिलीमीटर दर्ज की गई है। वहीं, सबसे कम बारिश पचपेड़ी में 822 मिलीमीटर दर्ज की गई है।

इससे पहले, सितंबर के अंत में मानसून की विदाई की तैयारी की जा रही थी, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बने इस निम्न दबाव क्षेत्र के कारण बारिश की स्थिति फिर से बन रही है। इसके चलते लोगों को अक्टूबर के पहले पखवाड़े में भी बारिश का सामना करना पड़ सकता है। शहर में 1 अक्टूबर से लेकर अब तक 23.5 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। साल 2013 में अक्टूबर के पहले सप्ताह में केवल 18 मिलीमीटर बारिश हुई थी।

मौसम विभाग के अनुसार, इस साल मानसून ने औसत से ज्यादा बारिश हुई है।, जिससे किसानों को राहत मिली है और जलस्तर भी अच्छा बना हुआ है। अब, आगामी दिनों में होने वाली बारिश से न केवल तापमान में और गिरावट आएगी बल्कि किसानों को भी फायदा मिलेगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़