'धरती आबा' भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती.. डिंडौरी में भव्य जनजातीय गौरव दिवस समारोह

डिंडौरी/शैलेश नामदेव/ खबर डिजिटल/ भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जिला मुख्यालय स्थित उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान में भव्य जिलास्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे रहे। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने कन्याओं का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भगवान बिरसा मुंडा एवं जनजातीय नायकों को नमन करते हुए सामूहिक वंदेमातरम् गान किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने स्वागत गीत और जनजातीय संस्कृति आधारित आकर्षक नृत्य–नाटिका प्रस्तुत की।

भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन
विधायक श्री धुर्वे ने कहा कि बिरसा मुंडा जनजातीय अस्मिता और संघर्ष के प्रतीक हैं तथा उनका जीवन समाज को शिक्षा, एकता और अधिकारों के लिए प्रेरित करता है। कलेक्टर भदौरिया ने कहा कि जिले में जनजातीय समुदाय के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और कौशल विकास से संबंधित अनेक योजनाएँ संचालित हैं, जिनका लाभ हर हितग्राही तक पहुंचा रहे हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति वाले जबलपुर के राज्यस्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/illegal-mining-dindori-udit-infra-row-department-inaction/

हितलाभ वितरण एवं प्रतिभाओं का सम्मान
समारोह में डिप्टी कलेक्टर चयनित रश्मि कुसरे, सहायक प्राध्यापक चयनित रंजीत सिंह सैयाम, रमेश पूषाम और राज्य स्तरीय खिलाड़ी प्रवीण मसराम सहित कई प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।विभिन्न योजनाओं अंतर्गत हितग्राहियों को चेक, स्वीकृति पत्र और आर्थिक सहायता प्रदान की गई। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता–सहायिकाओं को नियुक्ति आदेश सौंपे गए।

जनजातीय व्यंजन प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाई गई पारंपरिक जनजातीय व्यंजन प्रदर्शनी विशेष आकर्षण रही, जिसमें महुआ उत्पाद, कोदो-कुटकी रोटी, गोलो पेज, जड़ी-बूटी चटनी, पारंपरिक मुर्गा भात और विशेष जनजातीय सागों ने आगंतुकों का ध्यान खींचा।कार्यक्रम जनजातीय संस्कृति, विकास और गौरव का संदेश देते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़