सोनिया गांधी के किताब लॉन्च पर बीजेपी मंत्री विश्वास सारंग में तंज करते हुए कहा कि विदेशी मूल की एक महिला जो पीछे के दरवाजे से प्रधानमंत्री की कुर्सी हथियाना चाहती थी
विश्वास सारंग ने कहा कि सोनिया ने जो जो तथ्यों को बताया वो सब नेहरू परिवार की गलतियां थी, नेहरू परिवार की गलतियों पर पर्दा डालने के लिए किताबों पर गलत तथ्य देने से कुछ फर्क नहीं पड़ेगा। बाबरी मस्जिद टूटने पर सोनिया गांधी रो रही थीं ।
उन्होंने कहा कि निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलने, आतंकवादी हमलों और सिखो के नरसंहार में सोनिया गांधी को दर्द नहीं हुआ
सोनिया गांधी राजीव गांधी को बचा रही और देवर संजय गांधी पर आरोप लगा रही, ये इटली के संस्कार है एक भाई को उजला बताओ और एक भाई पर इल्जाम लगाओ।
बीजेपी मंत्री ने कहा कि सोनिया गांधी ये नहीं बता रही कि नेशनल हेराल्ड मामले में उन्होंने बेईमानी क्यों की...उनके दामाद ने हरियाणा में किसानों की जमीन क्यों हथियाई. वो ये क्यों नहीं बता रही कि उन्होंने कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार क्यों हुए। ऐसी सूचनाएं है कि उन्होंने हिंदुस्तान की खुफिया जानकारी बाहर भेजी, सोनिया गांधी नेहरू परिवार को उजला करने की कोशिश कर रही हैं
अखिलेश यादव के राममंदिर दर्शन को लेकर मंत्री विश्वास सारंग कहा कि हम चाहते है कि हर एक व्यक्ति राम के शरण में जाये, वो अखिलेश यादव जिनके परिवार ने कारसेवकों पर गोली चलवाई थी वो समाजवादी पार्टी के नेता जो हर समय राममंदिर का विरोध करते आएं हैं।
कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी के कारण इतने सालों से राममंदिर नहीं बन पाया चुनाव आ रहे हैं तो अखिलेश यादव को भगवान राम याद आ रहें। जाने के पहले सार्वजनिक रुप से माफी मांगे कि मेरे परिवार ने कारसेवकों पर सरेराह गोली मारी थी। हर एक व्यक्ति राम की शरण में जाए, हाथी के दांत दिखाने कुछ और खाने के कुछ होते हैं, अखिलेश यादव की ये नाटक-नौटंकी चुनाव के लिए है








