वंदे मातरम् के सम्मान में भाजपा युवा मोर्चा का कैंडिल मार्च, कांग्रेस पर साधा निशाना

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी-- वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रविवार को कटनी में कैंडिल मार्च निकाला गया। स्टेशन चौराहे से शुरू हुआ मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सुभाष चौक पहुंचा। हाथों में कैंडिल लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत के सम्मान और राष्ट्रभक्ति के समर्थन में नारे लगाए।सुभाष चौक पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया और राष्ट्रगीत के सम्मान का संकल्प लिया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वंदे मातरम् आजादी के आंदोलन के दौरान लाखों देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने घोर अनादर का प्रदर्शन किया।उन्होंने कहा कि “देशभक्ति से जुड़ी हर चीज का विरोध करना कांग्रेस की नीति बन गई है।” सोनी टंडन ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, संघर्ष और राष्ट्रीय चेतना से जुड़ी भावना है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का रवैया स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले लोगों के साथ-साथ संविधान, देश की संप्रभुता और अखंडता तथा करोड़ों देशवासियों का अपमान है।भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष मृदुल मिश्रा ने कहा कि वंदे मातरम् देश की स्वतंत्रता, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। इसके सम्मान को लेकर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी या व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा।कैंडिल मार्च में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, वरिष्ठ नेता पीतांबर टोपनानी, रामरतन पायल, मृदुल मिश्रा, श्याम निषाद, सुनील उपाध्याय, रवि खरे, अम्बरीष वर्मा, आशीष गुप्ता बाबा, अंकिता तिवारी, ऋचा गेलानी, सपना सरावगी, वागीश आनंद, सचिन तिवारी सहित भाजपा युवा मोर्चा के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़