ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने लाइव वीडियो कॉल करके लगाई फांसी… 2 लाख रुपये दिए

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने लाइव वीडियो कॉल करके लगाई फांसी… 2 लाख रुपये दिए

दमोह/वैभव नायक/खबर डिजिटल/ जिले के गैसाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मोहराई में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां ब्लैकमेलिंग से परेशान एक युवक ने अपने दोस्त को वीडियो कॉल किया और उसे अपने साथ हो रही ब्लैकमेलिंग और आरोपी का नाम बताते हुए पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान युवक ने अपने फोन के पासवर्ड और फोन में ब्लैकमेलिंग के सबूत होने की जानकारी भी दोस्त को दी। लाइव वीडियो की रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पेड़ पर चढ़कर लगाया फंदा
जानकारी अनुसार रोहित पिता सुंदर राय 22 वर्ष निवासी मोहराई ने गांव के पास एक खेत में पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर चढ़ा और उसने वहां से अपने दोस्त सत्यम उपाध्याय निवासी कचनारी को वीडियो कॉल किया। युवक को वीडियो कॉल में रोते, परेशान और गले में फंदे को देख उसका दोस्त भी सकते में आ गया और उसने उसे समझाते हुए उससे परेशानी का कारण जानने के लिए बात करना शुरू किया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/bina-refinery-mp-petrol-diesel-supply-middle-east-war-impact/

मृतक ने बताई ब्लैकमेलिंग की कहानी
घटना का जो वीडियो कॉलिंग का 3.33 मिनट का वीडियो सामने आया है, उसमें मृतक अपने दोस्त को कॉल के दौरान रोते हुए ब्लैकमेलिंग की कहानी बता रहा है। मृतक वीडियो में बता रहा है कि घंसू नामक व्यक्ति उसे दुराचार के मामले में फंसाने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल कर रहा है। वह पूर्व में उसे 2 लाख रुपए दे चुका है और अब वह 50 हजार की मांग और कर रहा है। इस दौरान मृतक का दोस्त भी उसे लगातार समझाता, मदद करने और भविष्य में कोई भी परेशानी न होने का आश्वासन देते हुए उसे कुछ भी ना करने और अपनी जगह बताने की बात करता रहा और हर संभव प्रयास के बाद भी वीडियो के अंत में मृतक रोहित खुदा हाफिज बोलते हुए पेड़ से कूद जाता है और बाद में ग्रामीणों को वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिलता है।

पुलिस कर रही जांच
घटना के बाद गैसाबाद थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जानकारी में आ रहा है कि आरोपी मृतक को अपनी बेटी से दुष्कर्म के मामले में फंसाए जाने के नाम पर ब्लैकमेल कर रहा था। हालांकि इस ब्लैकमेलिंग की जानकारी युवक ने अपने परिवारजनों या दोस्तों को नहीं दी थी लेकिन जब वह अत्यधिक परेशान हो गया तो उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-bjp-mla-anger-road-quality-governance-issues/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़