रीवा बस स्टैंड के पास ईंट भट्टे पर संदिग्ध हालात में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

अरविंद तिवारी, रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के न्यू बस स्टैंड क्षेत्र स्थित एक ईंट के भट्टे पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे के आसपास एक अज्ञात महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

​मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब कुछ मजदूर और कामगार रोजाना की तरह ईंट के ठीहे पर मजदूरी करने पहुंचे, तो उन्होंने वहां एक महिला को अछूते और हालात में पड़े देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि महिला की मौत हो चुकी थी। मजदूरों ने तुरंत इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और आसपास के लोगों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंच गया।

​

फिलहाल, मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में गुमशुदा महिलाओं की जानकारी जुटाई जा रही है, साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि मृतका की पहचान सुनिश्चित की जा सके। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा किए जाने की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

​महिला की मौत किन परिस्थितियों में और किन कारणों से हुई है, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह हत्या है, हादसा है या फिर किसी प्राकृतिक कारण से महिला की जान गई है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/panna-jail-visit-jitu-patwari-divya-ahirwar-ken-betwa-project/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़