Book Khaki Vardi ka Yoddha: पढ़ें IPS स्व. विजय रमन के किस्से... कैसे डाकू पान सिंह तोमर, भोपाल गैस त्रासदी के भयावह का किया सामना

Book Khaki Vardi ka Yoddha: पढ़ें IPS स्व. विजय रमन के किस्से... कैसे डाकू पान सिंह तोमर, भोपाल गैस त्रासदी के भयावह का किया सामना

Book Khaki Vardi ka Yoddha: मध्यप्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी स्व. विजय रमन के जीवन, कार्यशैली, साहस और पुलिस सेवा के अनुभवों पर आधारित पुस्तक ‘खाकी वर्दी का योद्धा’ Khaki Vardi ka Yoddha में डाकू मलखान सिंह, फूलन देवी का आत्मसमर्पण, कुख्यात आतंकवादी गाज़ी बाबा का अंत करने का ऑपरेशन का नेतृत्व, बदनाम व्यापम घोटाले की जांच, भोपाल गैस त्रासदी के भयावह मंजर का सामना, विशेष सुरक्षा समूह के चुने हुए अधिकारियों में से एक के रूप में चार भारतीय प्रधानमंत्रियों के जीवन की रक्षा करना और कार से विश्व की परिक्रमा करने का गिनीज विश्व रिकॉर्ड तोड़ना जैसे कई किस्से शामिल है।

PRSI भोपाल Khaki Vardi ka Yoddha बुक का विमोचन किया

12 सितंबर को पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया (PRSI), भोपाल द्वारा पुस्तक ‘खाकी वर्दी का योद्धा’ का विमोचन किया गया। यह पुस्तक का प्रकाशन प्रभात प्रकाशन द्वारा किया गया है। समारोह में मध्यप्रदेश के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस कैलाश मकवाना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. विजय रमन के साहस, नेतृत्व क्षमता, बुद्धिमत्ता और पुलिस सेवा में उनके उल्लेखनीय योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। चंबल क्षेत्र में कुख्यात डाकू पान सिंह तोमर और उसके गिरोह के खिलाफ चलाए गए अभियान में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम में स्व. विजय रमन की पत्नी वीना रमन तथा वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक गिरिजा शंकर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनोज द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच का संचालन स्व. विजय रमन की पुत्रवधू दिव्या रमन ने किया। इसके साथ ही पूर्व पुलिस महानिदेशक एस.के. राउत तथा आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. रश्मि झा ने मंच से संबोधित किया।

वर्ष 2023 में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी स्व. विजय रमन के निधन के बाद प्रकाशित ‘खाकी वर्दी का योद्धा’ उनके जीवन, संघर्ष, अनुभवों और पुलिस सेवा में दिए गए योगदान को संजोने का महत्वपूर्ण प्रयास है। पुस्तक के माध्यम से स्व. विजय रमन की प्रेरणादायी यात्रा और उनकी कार्यशैली को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

किताब में क्या है....

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी स्व. विजय रमन से जुडे की मिशन के किस्सों का उल्लेख है। 2023 में स्व. विजय रमन असामयिक मृत्यु से पहले कई ऐसी स्थितियाँ आईं, जिनमें वे मृत्यु के करीब थे, जिनका वर्णन इस पुस्तक में किया गया है जिनसे वे चमत्कारिक रूप से बच गए। यह एक वास्तविक जीवन के नायक का, पान सिंह तोमर और उसके डकैत गिरोह का 14 घंटे शाम से सुबह तक चली मुठभेड़ में सफाया होने का प्रत्यक्ष वृत्तांत है; डाकू मलखान सिंह और फूलन देवी का आत्मसमर्पण; कुख्यात आतंकवादी गाज़ी बाबा का अंत करने का ऑपरेशन का नेतृत्व किया; बदनाम व्यापम घोटाले की जाँच करना; भोपाल गैस त्रासदी के भयावह मंजर का सामना करना; विशेष सुरक्षा समूह के चुने हुए अधिकारियों में से एक के रूप में चार भारतीय प्रधानमंत्रियों के जीवन की रक्षा करना; और कार से विश्व की परिक्रमा करने का गिनीज विश्व रिकॉर्ड तोड़ना जैसे विषय शामिल है। विजय रमन के वृत्तांत रोमांच और उल्लेखनीय घटनाओं की एक किताब बनाते हैं पाठकों को एक किंवदंती के निर्माण की बहुमूल्य जानकारी देते हैं। एक सत्यनिष्ठ, कर्तव्यपरायण, साहसी एवं दृढ़संकल्पित IPS अधिकारी की प्रेरक जीवनगाथा।

https://www.youtube.com/shorts/XJEpkSyQ0Fk
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़