UP Election 2027: बृजभूषण शरण सिंह की होगी सियासी वापसी? 2027 में क्या लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद और WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को सभी आरोपों से बरी कर दिया है. अदालत के इस फैसले के बाद उनकी राजनीतिक वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.
UP Election 2027: बृजभूषण शरण सिंह की होगी सियासी वापसी? 2027 में क्या लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अदालत ने उन्हें इस मामले में सभी आरोपों से बरी कर दिया है. फैसले के बाद एक बार फिर उनकी राजनीतिक वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. कोर्ट के फैसले के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या बृजभूषण शरण सिंह अब 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उतर सकते हैं.

फैसले के बाद क्या बोले बृजभूषण

अदालत से राहत मिलने के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी. उन्होंने कहा कि जब उन पर आरोप लगाए गए थे, तभी उन्होंने कहा था कि यदि आरोप सही साबित हुए तो वह खुद को सजा देने से भी पीछे नहीं हटेंगे. अब अदालत ने उन्हें सभी आरोपों से मुक्त कर दिया है.

क्या 2027 के चुनाव में उतरेंगे मैदान में

कोर्ट के फैसले के बाद उनके भविष्य की राजनीति को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. अगले वर्ष उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में राजनीतिक गलियारों में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि बृजभूषण शरण सिंह विधानसभा चुनाव लड़कर सक्रिय राजनीति में वापसी कर सकते हैं.

हालांकि, अभी तक उन्होंने इस संबंध में कोई नई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

कैसरगंज में रहा है मजबूत राजनीतिक प्रभाव

बृजभूषण शरण सिंह उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट से छह बार सांसद रह चुके हैं. लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले उन पर लगे आरोपों के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया. इसके बावजूद इलाके में उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी ने उनके बेटे करण भूषण सिंह को उम्मीदवार बनाया. करण भूषण सिंह चुनाव जीतकर वर्तमान में कैसरगंज से सांसद हैं.

पहले 2029 लोकसभा चुनाव लड़ने की कही थी बात

पिछले वर्ष नवंबर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने कहा था कि यदि वह स्वस्थ और जीवित रहे तो 2029 का लोकसभा चुनाव जरूर लड़ेंगे. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि उनकी पहली कोशिश भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की होगी. हालांकि, यदि टिकट नहीं मिला तो भी वह चुनावी मैदान में उतरने का फैसला कर सकते हैं.

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पहले क्या कहा था

इसी कार्यक्रम में बृजभूषण शरण सिंह ने यह भी कहा था कि फिलहाल उनका 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है. उन्होंने बताया था कि उनकी पूरी टीम भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के साथ जुड़ी हुई है. अब कोर्ट से राहत मिलने के बाद एक बार फिर उनकी चुनावी भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि, 2027 या 2029 के चुनाव को लेकर अंतिम फैसला क्या होगा, यह आने वाले समय में ही साफ हो पाएगा.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़