बुलेट चोरी के बाद त्वरित कार्रवाई, लेकिन पुलिस की निगरानी पर खड़े हुए सवाल

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- रंगनाथनगर थाना पुलिस द्वारा चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल को 12 घंटे में बरामद करने का दावा जरूर किया जा रहा है, लेकिन इस पूरे मामले ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 मार्च को मदन मोहन चौबे वार्ड निवासी राजेश कुमार तिवारी की बुलेट मोटरसाइकिल घर के बाहर से चोरी हो गई थी। बताया गया कि वाहन में चाबी लगी हुई थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपी आसानी से बाइक लेकर फरार हो गया। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या शहर में पुलिस की गश्त और निगरानी इतनी कमजोर हो चुकी है कि कोई भी व्यक्ति खुलेआम वाहन लेकर निकल जाए?पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शुभम पटेल को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली, लेकिन यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले से ही चोरी के मामलों में संलिप्त रहा है। इसके बावजूद वह खुलेआम घूम रहा था, जो पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की सक्रियता अक्सर घटना के बाद ही नजर आती है। यदि नियमित गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जाती, तो शायद ऐसी घटनाओं को पहले ही रोका जा सकता था।हालांकि पुलिस इस कार्रवाई को अपनी सफलता बता रही है, लेकिन हकीकत यह है कि यह मामला लापरवाही, कमजोर निगरानी और अपराधियों पर ढीले नियंत्रण की कहानी भी बयां करता है। अब देखना यह होगा कि पुलिस भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाती है या फिर इसी तरह घटनाओं के बाद कार्रवाई तक ही सीमित रहती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़