CG Morning News : मां बम्लेश्वरी मंदिर मेले के लिए रेलवे की सौगात, कल से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 का शुभारंभ

CG Morning News : छत्तीसगढ़ में चैत्र नवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं की सुविधा, खेल आयोजन और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर हलचल तेज है। रेलवे से लेकर सरकार और खेल विभाग तक कई कार्यक्रम सामने आए है।

नवरात्रि पर स्पेशल ट्रेन की सुविधा

मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने विशेष मेमू ट्रेन चलाई है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–कोरबा मेमू स्पेशल 23 मार्च से 28 मार्च तक संचालित होगी। यह ट्रेन 63 स्टेशनों पर रुकेगी, जिसमें कलमना, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। डोंगरगढ़ स्टेशन पर 5 मिनट का ठहराव रहेगा, जिससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

नवरात्रि का छठा दिन

चैत्र नवरात्रि के षष्ठी छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा के लिए मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। रायपुर सहित प्रदेश और देशभर के शक्तिपीठों में भक्त विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

सीएम साय का दौरा और बयान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय केरल दौरे से लौटकर रायपुर पहुंचे और सांसदों के साथ बैठक व डिनर किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के विकास के मुद्दों पर चर्चा हुई। सीएम साय आज ओडिशा के नुआपड़ा जाएंगे, जहां वे वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। नक्सल मुद्दे पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के संकल्प के चलते नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई तेज हुई है और सरेंडर की घटनाएं बढ़ रही हैं।

‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026’ की शुरुआत

राजधानी रायपुर में 25 मार्च से 6 अप्रैल तक ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026’ का आयोजन होगा। इसका उद्घाटन केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे। इन खेलों में 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के करीब 3000 जनजातीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। रायपुर में हॉकी, फुटबॉल, तैराकी, तीरंदाजी और वेटलिफ्टिंग के मुकाबले होंगे, जबकि जगदलपुर में एथलेटिक्स और अंबिकापुर में कुश्ती आयोजित होगी। छत्तीसगढ़ से 164 खिलाड़ी (86 पुरुष और 78 महिला) भाग लेंगे।

खेल मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस

डिप्टी सीएम एवं खेल मंत्री अरुण साव आज दोपहर 1:30 बजे खेल संचालनालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ट्राइबल गेम्स की तैयारियों की जानकारी देंगे।

बाल अधिकार कार्यशाला

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें शिक्षा और बाल कल्याण से जुड़े अधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े करेंगे।

नक्सलवाद पर सियासत

नक्सलियों के सरेंडर को लेकर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह पूर्ववर्ती सरकार की नीतियों का परिणाम है, जिसमें बस्तर में कैंप, स्कूल और रोजगार के अवसर बढ़ाए गए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़