CG Morning News : कई जिलों में येलो अलर्ट और सीएम साय का जशपुर दौरा

CG Morning News : छत्तीसगढ़ में आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत के साथ धार्मिक, प्रशासनिक और राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। वहीं मुख्यमंत्री साय आज जशपुर दौरे पर रहेंगे, जबकि शहर में कुछ दिनों के लिए मांस-मटन बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया गया है।

नवरात्रि का शुभारंभ, मंदिरों में उमड़ी भीड़

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवरात्रि पर्व शुरू हो गया है। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जा रही है। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। माता का विशेष श्रृंगार किया गया है और विधि-विधान से अभिषेक किया जा रहा है।

सीएम साय का जशपुर दौरा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 12 बजे जशपुर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 1 बजे सरहुल पूजा में शामिल होंगे, इसके बाद 2:30 बजे कल्याण आश्रम पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 3:35 बजे वापस रायपुर के लिए रवाना होकर शाम 4 बजे राजधानी लौटेंगे।

मांस-मटन बिक्री पर तीन दिन का प्रतिबंध

रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 20 मार्च (चेट्रीचंड), 27 मार्च (रामनवमी) और 31 मार्च (महावीर जयंती) को मांस-मटन की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। यह आदेश महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया है। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

रामकृष्ण केयर अस्पताल मामला

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में मजदूरों की मौत के मामले में हरदीप सिंह गिल आज रायपुर पहुंचेंगे। वे सुबह 9 बजे भाटागांव स्थित BSUP कॉलोनी में पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे और 10 बजे घटना स्थल का निरीक्षण भी करेंगे।

मौसम में बदलाव, कई जिलों में अलर्ट

प्रदेश में मौसम ने करवट ली है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर में तापमान 33.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अन्य जिलों में भी तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच रहा।

विधानसभा सत्र का 14वां दिन

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 14वां दिन है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल प्रश्नों के जवाब देंगे। सदन में आज कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा और पारित होने की संभावना है, जिनमें धर्म स्वातंत्र्य विधेयक और अन्य संशोधन विधेयक शामिल हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़