चौधरी कुंवर पदम सिंह जैन का निधन: जागीरदारी परंपरा का सूर्यास्त, चंदेरी ने खोया अपना वरिष्ठ समाजसेवी

चौधरी कुंवर पदम सिंह जैन का निधन: जागीरदारी परंपरा का सूर्यास्त, चंदेरी ने खोया अपना वरिष्ठ समाजसेवी

चंदेरी- चंदेरी के सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक जीवन में लंबे समय तक अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले चौधरी कुंवर पदम सिंह जैन के निधन के साथ ही एक प्रतिष्ठित परिवार और सामाजिक परंपरा के महत्वपूर्ण अध्याय का अंत हो गया। लगभग 80 वर्ष की आयु में उनके निधन की खबर से चंदेरी सहित संपूर्ण क्षेत्र शोक में डूब गया।

चौधरी कुंवर पदम सिंह जैन लगभग चार दशकों तक चौबीसी के अध्यक्ष रहे। धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं से उनका लंबे समय तक जुड़ाव रहा। वे खंदारजी अतिशय क्षेत्र की ट्रस्ट व्यवस्था से भी जुड़े रहे तथा धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कैलाश वासी महाराजा माधवराव सिंधिया के रहे करीबी

चौधरी कुंवर पदम सिंह जैन का राजनीतिक जीवन भी उल्लेखनीय रहा। वे कैलाशवासी महाराज श्रीमंत माधवराव सिंधिया के करीबी माने जाते थे। माधवराव सिंधिया के साथ उनके आत्मीय संबंधों का प्रभाव उनके सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन में भी दिखाई देता रहा। चंदेरी क्षेत्र की राजनीति में उनकी सक्रियता और सिंधिया परिवार से उनके संबंध लंबे समय तक चर्चा में रहे।

वे विशेष क्षेत्र प्राधिकरण, चंदेरी के दो बार निर्वाचित प्रतिनिधि रहे तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के रूप में सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे।

Chaudhary-Kunwar-Padam-Singh-Jain-Chanderi-passes-away

प्रतिष्ठित परिवार की विरासत को आगे बढ़ाया

प्रतिष्ठित जागीरदार परिवार से आने वाले चौधरी कुंवर पदम सिंह जैन ने सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से उनके आत्मीय संबंध रहे। लंबे सार्वजनिक जीवन के बावजूद उनका व्यवहार सहज और सरल रहा।

अंतिम यात्रा में उमड़ा विशाल जनसैलाब

उनकी अंतिम यात्रा में चंदेरी सहित संपूर्ण क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ आम नागरिकों ने भी अंतिम यात्रा में पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उनके सम्मान में चंदेरी का बाजार बंद रहा और व्यापारियों सहित नगरवासियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर शोक व्यक्त किया। अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब उनके लंबे सामाजिक जीवन और लोगों से रहे आत्मीय संबंधों की झलक देता रहा।

परिवार में ये सदस्य

उनके परिवार में कुंवर दिलीप सिंह, कुंवर प्रदीप सिंह,पुत्र पुष्पेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, भतीजे शैलेंद्र सिंह एवं प्रतीक सिंह तथा पौत्र हर्षवर्धन सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य हैं।

एक दौर का हुआ अंत

चौधरी कुंवर पदम सिंह जैन के निधन के साथ चंदेरी के सार्वजनिक जीवन के एक लंबे दौर का अंत हुआ है। चार दशक तक सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़े रहने वाले पदम सिंह जैन की पहचान केवल एक प्रतिष्ठित परिवार के सदस्य के रूप में नहीं, बल्कि सामाजिक नेतृत्व, धार्मिक गतिविधियों और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय व्यक्तित्व के रूप में रही।

अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसमुदाय और बाजार बंद रखकर व्यक्त किया गया सामूहिक शोक इस बात का प्रतीक रहा कि चौधरी कुंवर पदम सिंह जैन ने चंदेरी के सामाजिक जीवन में अपने लिए एक विशिष्ट स्थान बनाया था। उनके निधन के साथ जागीरदारी परंपरा के एक युग का सूर्यास्त जरूर हुआ, लेकिन उनकी स्मृतियां और सामाजिक योगदान लंबे समय तक याद किए जाते रहेंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़