Election 2026: बीजेपी को झटका, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के गढ़ में कांग्रेस की बड़ी सेंधमारी

CG Election 2026: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय उपचुनाव के नतीजों ने प्रदेश के सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। बस्तर के जिला मुख्यालय जगदलपुर के इंदिरा गांधी वार्ड 17 में हुए पार्षद पद के उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। इस चुनावी रण में कांग्रेस ने न केवल अपने तीन दशक पुराने अभेद्य किले को सुरक्षित रखा, बल्कि राज्य के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के गृह शहर में ही बीजेपी को करारी मात दे दी। कांग्रेस प्रत्याशी रामदत्त तिवारी ने बीजेपी को पटखनी देते हुए 436 मतों से जीत हासिल की है।

जानें किसे मिले कितने वोट?

1 जून 2026 को हुए मतदान के बाद आज जब मतगणना के आंकड़े सामने आए, तो वह भाजपा के लिए काफी चौकाने वाले थे। इस दिलचस्प मुकाबले में कांग्रेस के रामदत्त तिवारी को कुल 814 वोट हासिल हुए। वहीं, भाजपा के उम्मीदवार को जनता ने नकार दिया और वे महज 378 वोटों पर ही सिमट कर रह गए। बता दें कि इस वार्ड में कुल 1542 मतदाता हैं, जिनमें से 1229 वोटर्स ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

तीन पीढ़ियों से कांग्रेस का कब्जा

आपको यह भी बता दें​ कि यह वार्ड पारंपरिक रूप से कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है, और इस बार भी इतिहास खुद को दोहराने में सफल रहा। दरअसल, यह सीट इंदिरा गांधी वार्ड के कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद रहे अब्दुल रशीद के निधन के चलते रिक्त हुई थी। इस वार्ड की जनता पर अब्दुल रशीद और उनके परिवार का प्रभाव इस कदर था कि वे खुद यहां से 4 बार पार्षद चुने गए थे। उनसे पहले उनकी माता जी दो बार पार्षद रह चुकी थीं। पिछले 30 सालों से इस सीट पर कांग्रेस का ही एकतरफा कब्जा बना हुआ है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को झेलनी पड़ी हार

इस उपचुनाव को प्रतिष्ठा का प्रश्न माना जा रहा था क्योंकि मैदान में बड़े चेहरे शामिल थे। बीजेपी ने इस सीट को कांग्रेस से छीनने के लिए पूरी ताकत झोंकी थी और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के नजदीकी माने जाने वाले मनोहर दत्त तिवारी पर दांव खेला था। लेकिन बीजेपी की तमाम कोशिशों के बावजूद वे चुनाव हार गए। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस के रामदत्त तिवारी और भाजपा के मनोहर दत्त तिवारी के बीच ही रहा, जबकि आम आदमी पार्टी से रुबीना कुरैशी ने मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में असफल रही।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़