Chhattisgarh Train: छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 29 जून तक 10 ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने 25 जून से 29 जून 2026 तक 10 ट्रेनों को रद्द करने और 3 ट्रेनों को बीच रास्ते में समाप्त करने का फैसला लिया है।

निपनिया-भाटापारा सेक्शन में होगा निर्माण कार्य

रेलवे अधिकारियों के अनुसार निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण के लिए रिलीविंग गर्डर की डी-लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। इसी वजह से इस रूट पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

रायपुर, बिलासपुर और कोरबा रूट के यात्री होंगे प्रभावित

निर्माण कार्य का असर रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी रूट पर चलने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें।

10 ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे प्रशासन ने विभिन्न तारीखों में रायपुर-बिलासपुर, गेवरा रोड, कोरबा और इतवारी रूट की 10 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। इनमें कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं, जिनसे रोजाना हजारों यात्री सफर करते हैं।

तीन ट्रेनों को बीच रास्ते में किया जाएगा समाप्त

गोंदिया-झारसुगुड़ा और झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर ट्रेनों को बिलासपुर स्टेशन से ही संचालित किया जाएगा। वहीं कोरबा-रायपुर पैसेंजर को बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त किया जाएगा। इन ट्रेनों का आगे का सफर रद्द रहेगा।

रद्द होने वाली प्रमुख ट्रेनें

  • 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू
  • 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू
  • 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू
  • 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू
  • 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू
  • 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू
  • 58205 रायपुर-इतवारी पैसेंजर
  • 58206 इतवारी-रायपुर पैसेंजर
  • 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू
  • 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/sports/cristiano-ronaldo-two-goals-portugal-vs-uzbekistan-i-am-back/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़