School News: 4-5 बॉयफ्रेंड बना लो, प्रेग्नेंट हो जाओ... 6वीं के स्टूडेंट्स से कथित आपत्तिजनक बातें, MP के स्कूल में टीचर सस्पेंड

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा स्थित पीएम श्री स्कूल में एक शिक्षिका पर कक्षा छठवीं के छात्रों से कथित तौर पर आपत्तिजनक बातें करने और धमकाने के गंभीर आरोप लगे हैं. बच्चों और अभिभावकों की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए शिक्षिका को निलंबित कर दिया. मामले में फिलहाल पुलिस शिकायत दर्ज नहीं होने की जानकारी है.
School News: 4-5 बॉयफ्रेंड बना लो, प्रेग्नेंट हो जाओ... 6वीं के स्टूडेंट्स से कथित आपत्तिजनक बातें, MP के स्कूल में टीचर सस्पेंड

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से स्कूल और छात्रों से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है. जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर कुंडाली कलां स्थित पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ एक शिक्षिका पर कक्षा छठवीं के विद्यार्थियों के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक बातचीत करने और उन्हें डराने-धमकाने के आरोप लगाए गए हैं. मामले की शिकायत सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए शिक्षिका को निलंबित कर दिया है.

छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप

बताया जा रहा है कि स्कूल के कुछ विद्यार्थियों ने शिक्षिका के व्यवहार को लेकर शिकायत की थी. बच्चों का आरोप है कि शिक्षिका उनसे उम्र के लिहाज से अनुचित बातें करती थीं. शिकायत में कथित तौर पर ऐसे शब्दों का भी उल्लेख किया गया है, जिनमें बच्चों को बॉयफ्रेंड बनाने और डेट पर जाने जैसी बातें कही गईं.

परिजनों के मुताबिक, बच्चों ने शिक्षिका की बातचीत के बारे में घर पर जानकारी दी, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लिया गया. शिकायत में शिक्षिका पर विद्यार्थियों के सामने अनुचित टिप्पणियां करने का आरोप लगाया गया है. इन आरोपों की वजह से बच्चों के अभिभावकों में नाराजगी और चिंता का माहौल बन गया.

बच्चों को धमकाने का भी आरोप

मामले में शिक्षिका पर विद्यार्थियों को कथित तौर पर डराने का आरोप भी लगाया गया है. शिकायत के अनुसार, शिक्षिका ने बच्चों के सामने अपने ऊपर कई हत्याओं का दावा करते हुए उन्हें भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी. साथ ही पुलिस विभाग में अपनी पहचान होने का हवाला देकर कार्रवाई नहीं होने की बात कहने का भी आरोप लगाया गया है.

इन कथित धमकियों के बाद कुछ छात्र डर गए थे. मामला अभिभावकों तक पहुंचने के बाद पालक संघ के पदाधिकारियों और बच्चों ने स्कूल प्रबंधन के सामने अपनी बात रखी.

लिखित शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई

बच्चों और अभिभावकों की शिकायत मिलने के बाद स्कूल के प्राचार्य ने विद्यार्थियों से पूरे मामले की जानकारी ली. शिकायत को लिखित रूप में भी दर्ज किया गया और इसके बाद मामला शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा.

मामले की गंभीरता को देखते हुए संयुक्त संचालक शिक्षा ने तत्काल कदम उठाते हुए संबंधित शिक्षिका को निलंबित कर दिया. बताया जा रहा है कि शिक्षिका के खिलाफ पहले भी कुछ शिकायतें सामने आ चुकी हैं. निलंबन के बाद उनके द्वारा आदेश प्राप्त करने से इनकार किए जाने की बात भी सामने आई है.

पुलिस में शिकायत अभी दर्ज नहीं

फिलहाल इस मामले में पुलिस के पास कोई शिकायत दर्ज होने की जानकारी नहीं है. शिक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद अब मामले की आगे की प्रक्रिया विभागीय स्तर पर चल रही है. वहीं बच्चों और अभिभावकों की ओर से लगाए गए आरोपों की पूरी सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़