कांग्रेस सनातन का विरोध करती है, भाजपा हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है : डॉ. मोहन यादव

कांग्रेस सनातन का विरोध करती है, भाजपा हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है : डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधनी उपचुनाव प्रचार की जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता ने भाजपा को भर-भरकर वोट दिया है। केंद्रीय मंत्री शिवराज ने बुधनी क्षेत्र की जनता के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया है। कांग्रेस सनातन का विरोध करती है। अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल नहीं हुई। अब राज्य सरकार ने गोवर्धन पूजा का निर्णय लिया तो कांग्रेस ने उसका भी विरोध किया।

कांग्रेस पार्टी को बुधनी क्षेत्र की जनता लगातार 20 वर्षों से नकारती आ रही है, लेकिन उनके नेता जनता की भावनाओं को अभी भी नहीं समझ पा रहे हैं। बुधनी विकास के मामले में आदर्श है। जो भी विकास कार्य बचे होंगे, चुनाव बाद सभी पूरे कर दिए जाएंगे। भाजपा पूरे प्रदेश और देश को अपना परिवार मानती है, कांगेस के लिए परिवार उनका घर ही होता है। बुधनी ने इस बार वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री रमाकांत भार्गव को प्रत्याशी बनाया है। 13 तारीख को कमल का बटन दबाकर पार्टी प्रत्याशी श्री रमाकांत भार्गव को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएं। केंद्र में श्री शिवराज सिंह चौहान और मध्यप्रदेश में हमारी भाजपा सरकार मिलकर बुधनी क्षेत्र की हर एक मांग को पूरा करेंगे।

शिवराज सिंह चौहान के कार्यों को आगे बढ़ा रहा हूं, कांग्रेस के मायाजाल से सावधान रहें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने वर्षों तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहकर प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाने का कार्य किया है। उनकी योजनाएं आज जनता के कल्याण के लिए कारगर साबित हो रही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में वे देश की सेवा कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले ही सोयाबीन का समर्थन मूल्य बढ़ाया है। मैं मध्यप्रदेश में केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के समय शुरू किए गए जनकल्याण और विकास के कार्यां को आगे बढ़ा रहा हूं। लाड़ली बहना योजना में जिन बहनों के नाम नहीं हैं, उपचुनाव परिणाम जारी होने के बाद अभियान चलाकर वंचित बहनों के नाम लाडली बहना योजना में शामिल किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सनातन धर्म को ताकत देने के लिए भारतीय जनता पार्टी को वोट दें। बुधनी में 238 सड़कों का निर्माण चल रहा है। अयोध्या में भगवान श्रीराम के बाद मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण मुस्कुराएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता सचेत रहे, कांग्रेस के मायाजाल से सावधान रहने की जरूरत है। कांग्रेस पार्टी और उसके नेता बहुत चालाक हैं। वे चुनाव के समय ही जनता के पास आते हैं और झूठ बोलकर वोट लेकर चले जाते हैं। जनता कांग्रेस और उसके नेताओं के मायाजाल से दूर रहे और क्षेत्र, प्रदेश व देश के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी श्री रमाकांत भार्गव को 13 नवंबर को अपना आशीर्वाद देकर ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाए।

*बुधनी क्षेत्र का कंकर-कंकर मेरे लिए शंकर है - शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बुधनी विधानसभा क्षेत्र की जनता ने मुझे विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भरपूर आशीर्वाद दिया है। इस क्षेत्र का कंकर-कंकर मेरे लिए शंकर है। जीना है तो केवल आपकी सेवा के लिए, क्योंकि मेरे लिए जनता की सेवा ही भगवान की पूजा है। भारतीय जनता पार्टी अद्भुत पार्टी है। मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को इतने सालों तक मुख्यमंत्री बनाकर रखा, और अब किसानों की और देश की सेवा का मौका भी मुझे भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने दिया है। बुधनी सहित प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है, सड़क, बिजली, पानी, स्कूल, कॉलेज और खेतों में पानी पहुंचाने तक हर क्षेत्र में विकास के कार्य हुए हैं। इसलिए जनता और एक-एक कार्यकर्ता शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी बनकर घर-घर संपर्क करने निकल जाएं और भाजपा के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं।

*हर महिला को लखपति बनाने के लिए कार्य कर रही भाजपा सरकार

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता के कल्याण के लिए योजनाएं बनाकर कार्य करती है। कांग्रेस पार्टी का विकास से कोई वास्ता नहीं है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश और प्रदेश की जनता को सिर्फ वोट बैंक समझती है। मध्यप्रदेश सरकार लाडली बहना योजना के जरिए प्रति माह सवा करोड़ बहनों के खाते में 1250 रूपए प्रतिमाह भेज रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार लखपति दीदी योजना पर कार्य  कर रही है। इस योजना के तहत हर बहन की प्रति माह की आमदनी 10 हजार रूपए करने के लिए कार्य  कर रही है। जिन लोगों को पीएम आवास के तहत अभी तक पक्के मकान नहीं बन पाए हैं, उन्हें पक्के मकान देने की भाजपा सरकार गारंटी देती है। आप भाजपा को आशीर्वाद देकर प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के राष्ट निर्माण के कार्यों को अपना आशीर्वाद प्रदान करें। केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता से अपील करते हुए कहा कि, आने वाली 13 तारीख को कमल के फूल की बटन दबाना है और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को प्रचंड मतों से विजयी बनाना है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़