हर क्षमता को उड़ान कार्यक्रम में CM बोले, मैं दिव्यांग बच्चों के आत्मबल, साहस और दिव्यता से भरे संसार से जुड़ने आया हूं

उज्जैन/ खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन जिले के हामूखेड़ी में आयोजित “हर क्षमता की उड़ान” कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने मानसिक रूप से अविकसित बच्चों, दृष्टिबाधित बालक एवं बालिकाओं से आत्मीय भेंट की तथा उनके द्वारा निर्मित उत्पादों का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया और कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षा, प्रशिक्षण एवं आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

ईश्वर ने आपको अलग सामर्थ्य और संकल्प शक्ति दी है

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि आप सभी बच्चे ईश्वर के सबसे प्रिय और करीबी हैं।परमपिता परमेश्वर ने आपको दिव्य शक्तियों का भंडार दिया है। ईश्वर ने आपको अलग सामर्थ्य और संकल्प शक्ति दी है। बच्चों की सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास को देखकर अपार प्रसन्नता हो रही है। यह उद्बोधन मुख्यमंत्री डॉ यादव ने हामूखेड़ी शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ हायर सेकेंडरी विद्यालय में "हर क्षमता को उड़ान कार्यक्रम" में दिया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि ईश्वर हर बच्चे को किसी न किसी विशेष गुण के साथ इस धरती पर भेजता है। आज इन बच्चों द्वारा बनाई कलाकृतियों को देखकर मैं आश्चर्यचकित रह गया हूं।  इन विशेष क्षमता वाले बच्चों को सहानुभूति नहीं, समान अवसर और प्रेम देकर इनमें छिपी प्रतिभा को पहचानकर, निखारकर और उड़ान दे।

 सरकार दिव्यांग बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने ने के लिए कर रही विशेष कार्य

 मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांग बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने और उनकी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए विशेष ध्यान देकर कार्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की बाबा श्री महाकाल से कामना की और सभी को गणतंत्र दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात का श्रवण किया

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात का श्रवण भी हामूखेड़ी शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ हायर सेकेंडरी विद्यालय में छात्रों के साथ किया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़